कंपनियां

Gretex Share Broking ने आईपीओ के लिए SEBI के पास ड्राफ्ट पेपर किए जमा

निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग पूंजीगत जरूरतों और अन्य सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा। मुंबई स्थित ग्रेटेक्स शेयर ब्रोकिंग कारोबार से जुड़ी है।

Published by
भाषा   
Last Updated- December 22, 2023 | 3:52 PM IST

ग्रेटेक्स शेयर ब्रोकिंग ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये धन जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के साथ शुरुआती दस्तावेज दाखिल किए हैं।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास शुक्रवार को दाखिल किए गए दस्तावेजों के अनुसार, आईपीओ में 1.67 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और 30.96 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) होगी।

निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग पूंजीगत जरूरतों और अन्य सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा। मुंबई स्थित ग्रेटेक्स शेयर ब्रोकिंग कारोबार से जुड़ी है।

First Published : December 22, 2023 | 3:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)