जीपीआईएल को मिली वन मंत्रालय की हरी झंडी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 6:00 AM IST

गोदावरी पावर ऐंड इस्पात लिमिटेड (जीपीआईएल) ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को यह सूचित किया है कि कंपनी को पर्यावरण और वन मंत्रालय से सिद्धांत रुप में मंजूरी मिल गई है।
यह मंजूरी छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव में 110 हेक्टेयर में फैले लौह अयस्क खदान के लिए मिली है। इस खदान में खुदाई का काम जून 2009 से शुरू होने का अनुमान है।

First Published : November 28, 2008 | 12:19 PM IST