फोर्ड की बिक्री जनवरी में 40 फीसदी घटी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 12:02 AM IST

अमेरिका और दुनिया की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक, फोर्ड मोटर्स की बिक्री इस साल जनवरी में 40.2 फीसदी घटी है।
कंपनी के अनुसार, वाहन उद्योग पर अर्थिक मंदी का प्रतिकूल असर पड़ा है। कंपनी के अनुसार, इस साल जनवरी में फोर्ड मोटर ने अमेरिकी बाजार में वोल्वो ब्रांड को जोड़कर 93,506 नए वाहनों की बिक्री की है।
फोर्ड मोटर का मानना है कि उसे बाजार में स्थिरता के कुछ संकेत नजर आ रहे हैं। अमेरिकी बाजार में उसकी हिस्सेदारी भी बढ़ रही है।  फोर्ड के उपाध्यक्ष केन चूबे ने कहा कि अमेरिकी बाजार में पिछले 4 महीनों में वाहनों की खुदरा मांग में कुछ स्थिरता देखी गई है। कंपनी को नए वाहनों के बलबूते बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने में सफलता मिली है।

First Published : February 5, 2009 | 3:10 PM IST