फोर्ड इंडिया ने घटाई कीमतें

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 8:09 AM IST

फोर्ड इंडिया ने कार के अपने विभिन्न मॉडलों की कीमतों में 54000 रुपये तक कीमतें घटाई हैं। सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद यह कदम उठाया गया है।
कंपनी ने अपनी विज्ञप्ति में कहा है कि फ्यूजन मॉडल में 18500 रुपये की कटौती की गई है। फिएस्टा की कीमत में 21000 से 25000 रुपये की कटौती की गई है।
एंडीवर के मूल्य में 47000 से 54000 रुपये तक की कमी की गई है। मालूम हो कि इस सप्ताह के शुरू में सरकार ने केंद्रीय मूल्यवर्द्धित कर (सेनवैट) में 4 फीसदी की कमी की है।

First Published : December 10, 2008 | 3:26 PM IST