पिछले महीने लॉन्च हुई फोर्ड की नई आइकॉन को भारतीय बाजार में हाथों-हाथ लिया जा रहा है। एक महीने के भीतर ही आइकॉन की लगभग 2000 कारों की बुकिंग हो चुकी है।
नवंबर 5 को ही कंपनी ने देश में फोर्ड आइकॉन लॉन्च की है। फोर्ड इंडिया के उपाध्यक्ष (बिक्री) टिमोथी टकर ने बताया, ‘नई आइकॉन को देश भर में काफी पसंद किया जा रहा है। इससे पता चलता है कि हम अपने ग्राहकों की जरूरत को अच्छी तरह से जानते हैं।
हमारे डीलर्स बता रहे हैं कि लोगों में इसकी काफी मांग है। हमारे डीलर्स कैराली फोर्ड, भगत फोर्ड, हरप्रीत फोर्ड, राजश्री फोर्ड और एमपीएल फोर्ड ने बुकिं ग करने में काफी मेहनत की है। हमें उम्मीद है कि आने वाले महीनों में भी इस कार की मांग ऐसे ही बनी रहेगी।’
आइकॉन की सबसे ज्यादा बुकिंग करने वाली भगत फोर्ड के प्रमुख राज नरेश सिंह ने बताया, ‘फोर्ड आइकॉन के इस नए मॉडल के लॉन्च होने के बाद हमारे कारोबार में काफी इजाफा हुआ है। इस कार का किफायती होना ही बुकिंग में बढ़ोतरी की मुख्य वजह है।’