फ्लिपकार्ट होलसेल की त्योहारी बिक्री

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 14, 2022 | 11:45 PM IST

फ्लिपकार्ट समूह के डिजिटल बिजनेस टु बिजनेस (बी2बी) मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट होलसेल ने पहली बार त्योहारी सीजन की बिक्री की सेवा पेश की है। तीन दिन का ‘बिग फेस्टिव मंथ’ मंगलवार से शुरू होगा और इसमें 50 ब्रांडों के फैशन श्रेणी के उत्पाद शामिल होंगे, जिससे 100 से ज्यादा विक्रेता और 1,00,000 सदस्य जुड़े हुए हैं। फ्लिपकार्ट होलसेल और वालमार्ट इंडिया के प्रमुख और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट आदर्श मेनन ने कहा, ‘आगामी त्योहारी सीजन खुदरा कारोबारियों और सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के लिए अपना कारोबार और मुनाफा बढ़ाने के लिए बेहतरीन अवसर है। ‘ उन्होंने कहा कि हम इससे पूरे खुदरा कारोबार को साथ आने और कारोबार बढ़ाने के हिसाब से एक बेहतर अवसर के रूप में देख रहे हैं।
जुलाई में फ्लिपकार्ट ने वालमार्ट इंडिया के अधिग्रहण के साथ अपना थोक कारोबार मजबूत किया था, जो कैश ऐंड कैरी कारोबार चलाती है। इस साल अगस्त में फ्लिपकार्ट होलसेल सेवा शुरू होने के बाद से अब तक 15 शहरों में इसका विस्तार हुआ है और कंपनी 750 नए पिन कोड पर देश भर में सेवाएं दे रही है।

First Published : September 28, 2020 | 11:46 PM IST