Skip to content
  रविवार 26 मार्च 2023
Trending
March 26, 2023सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कंपनियों के गिरवी शेयरों पर नजर रखें: वित्त मंत्रालयMarch 26, 2023RCap insolvency: हिंदुजा ज्यादा पेशकश का इच्छुक नहींMarch 26, 2023छंटनी के बावजूद, एक्सेंचर के नतीजों से आईटी कंपनियों को राहतMarch 26, 2023Paytm को RBI से राहत, पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस आवदेन फिर सौंपने के लिए मिली मोहलतMarch 26, 2023संसद में चर्चा जरूरीMarch 26, 2023ब्रोकिंग पर हमारी वित्तीय निर्भरता अब बहुत घटी है: CEO, ICICI SecuritiesMarch 26, 2023म्युनिसिपल बॉन्ड पर सरकार का जोर, केंद्र ने की 30 से ज्यादा शहरों की पहचानMarch 26, 2023स्थानीय मीडिया के लिए बढ़ता आकर्षणMarch 26, 2023सिखों की नाराजगी की चार प्रमुख वजहMarch 26, 2023स्पे​शियल्टी का दायरा बढ़ने से सन फार्मा को ताकत, ब्रोकरों को भी पसंद आ रहा कंपनी का दांव
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  कंपनियां  रिहायशी रियल एस्टेट में मजबूती के आसार
कंपनियां

रिहायशी रियल एस्टेट में मजबूती के आसार

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता | मुंबई—September 16, 2021 11:50 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

अगले दो से तीन वर्ष के दौरान बड़ी सूचीबद्ध रियल एस्टेट कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी बढऩे की उम्मीद है। ऐसे में रिहायशी रियल एस्टेट में सुदृढ़ीकरण के आसार दिख रहे हैं। फिलहाल खरीदारों का झुकाव बड़ी सूचीबद्ध कंपनियों की ओर होने से उनकी बाजार हिस्सेदारी को मजबूती मिल रही है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की एक हालिया रिपोर्ट में एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि शीर्ष सूचीबद्ध डेवलपरों का देश भर में रिहायशी बाजार हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2021 में 21 फीसदी थी जो बढ़कर वित्त वर्ष 2024 में 29 फीसदी हो जाएगी। 
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (इक्विटी रिसर्च-रियल एस्टेट) अधिदेव चट्टोपाध्याय ने कहा, ‘अधिकतर सूचीबद्ध डेवलपर चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही से आक्रामक तौर पर परियोजनाएं लॉन्च करने के लिए तैयार हैं और उनकी नजर अगले दो से तीन वर्षों के दौरान बिक्री के मोर्चे पर दो अंकों की सीएजीआर के साथ आगे बढऩे पर है। ऐसे में यदि उद्योग का आकार स्थिर रहता है तो उनकी बाजार हिस्सेदारी बढ़ेगी। हमारा मानना है कि वित्त वर्ष 2023 और वित्त वर्ष 2024 में रिहायशी बाजार का कुल वार्षिक बिक्री मूल्य वित्त वर्ष 2020 के स्तर पर रहेगा।’

चट्टोपाध्याय का मानना है कि दमदार बहीखाते, पूंजी तक पहुंच और कई गैर-सूचीबद्ध डेवलपरों के बाजार से बाहर होने के कारण बड़े संगठित डेवलपरों की बाजार हिस्सेदारी में अगले दो से तीन वर्षों के दौरान उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उदाहरण के लिए गोदरेज प्रॉपर्टीज को ही लेते हैं। कंपनी अगले कुछ वर्षों के दौरान भूमि अधिग्रहण और प्रॉपर्टी विकसित करने के लिए 1 अरब डॉलर का निवेश करना चाहती है। उसकी नजर वित्त वर्ष 2023 तक 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग पर है।
गोदरेज प्रॉपर्टीज के चेयरमैन पिरोजशा गोदरेज ने कंपनी की ताजा वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि कंपनी मध्यावधि में दो लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है जिनमें मकानों की बिक्री मूल्य के लिहाज से अग्रणी डेवलपर बनना और इक्विटी पर 20 फीसदी का रिटर्न हासिल करना शामिल हैं। गोदरेज प्रॉपर्टीज की नजर वित्त वर्ष 2022 में 1.3 करोड़ वर्ग फुट की रिहायशी परियोजनाओं को लॉन्च करने पर है।

बेंगलूरु की रियल एस्टेट कंपनी प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक इरफान रजक ने कहा कि उनकी कंपनी भीअगले तीन से चाल साल के दौरान अपनी मुख्य बाजार बेंगलूरु में अपनी बाजार हिस्सेदारी को 50 से 100 फीसदी तक बढ़ाने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 अथवा उससे पहले 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग करने का लक्ष्य रखा है। 
प्रेस्टिज के प्रबंधन के अनुसार, सितंबर 2021 से मार्च 2022 के दौरान दक्षिण भारत, दिल्ली एनसीआर और मुंबई में 1.2 से 1.5 करोड़ वर्ग फुट की रिहायशी परियोजनाएं लॉन्च करने की तैयारी चल रही है।

रेटिंग फर्म इक्रा ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में कहा है कि मकान खरीदारों का झुकाव तैयार मकान और अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड वाले डेवलपरों की ओर दिख रहा है। इसके अलावा वे गुणवत्ता और समय पर परियोजना पूरी होने पर भी ध्यान दे रहे हैं। इससे शीर्ष 9 सूचीबद्ध रियल्टी कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी में वृद्धि हुई है। इन कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2017 में 9 फीसदी से बढ़कर वित्त वर्ष 2021 में 16 फीसदी से अधिक हो गई।
एनारॉक प्रॉपर्टी कंसल्टैंट्स के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि नोटबंदी, रियल एस्टेट नियामकीय प्राधिकरण और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था से रियल एस्टेट क्षेत्र में सुदृढीकरण की रफ्तार बढ़ रही है। इससे बाजार में संगठित एवं ब्रांडेड कंपनियों का वर्चस्व बढ़ा है।

brickwork ratingshosuing societyoberoyReal Estaterealtyओबेरॉय रियल्टीटाटा रियल्टी ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चरहीरानंदानी
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
कंपनियां

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कंपनियों के गिरवी शेयरों पर नजर रखें: वित्त मंत्रालय

March 26, 2023 9:02 PM IST
कंपनियां

RCap insolvency: हिंदुजा ज्यादा पेशकश का इच्छुक नहीं

March 26, 2023 8:57 PM IST
आईटी

छंटनी के बावजूद, एक्सेंचर के नतीजों से आईटी कंपनियों को राहत

March 26, 2023 8:53 PM IST
कंपनियां

Paytm को RBI से राहत, पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस आवदेन फिर सौंपने के लिए मिली मोहलत

March 26, 2023 8:50 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

भारतीय अमेरिकी गायकवाड़ फ्लोरिडा के विश्वविद्यालय के न्यासी मंडल में पुन: नियुक्त

March 25, 2023 9:05 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

RBI के बोर्ड ने वैश्विक घटनाओं के पड़ने वाले प्रभाव की समीक्षा की

March 24, 2023 11:30 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

भारत के साथ संबंध सुधारेगा पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, ग्रीन टेक्नोलॉजी पर होगा विशेष ध्यान

March 24, 2023 11:29 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

ऐक्सेंचर में छंटनी के ऐलान से आईटी पेशेवर हैरान-परेशान

March 24, 2023 10:39 PM IST
आपका पैसा

वित्त विधेयक 2023 में संशोधन से टैक्सपेयर्स को मिली राहत, सात लाख रुपये से ऊपर केवल अतिरिक्त आय पर ही देना होगा टैक्स

March 24, 2023 6:47 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

World TB Day 2023: WHO ने टीबी के खात्मे के लिए सरकारी और सामाजिक स्तर पर सहयोग का आह्वान किया

March 24, 2023 4:54 PM IST

Trending Topics


  • Stocks To Watch
  • Share Market Today
  • Hindenburg | Jack Dorsey
  • DDMA | Mock Drill on Earthquake
  • Narendra Modi
  • Google Doodle
  • Corona Update
  • Rupee vs Dollar

सबकी नजर


सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कंपनियों के गिरवी शेयरों पर नजर रखें: वित्त मंत्रालय

March 26, 2023 9:02 PM IST

RCap insolvency: हिंदुजा ज्यादा पेशकश का इच्छुक नहीं

March 26, 2023 8:57 PM IST

छंटनी के बावजूद, एक्सेंचर के नतीजों से आईटी कंपनियों को राहत

March 26, 2023 8:53 PM IST

Paytm को RBI से राहत, पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस आवदेन फिर सौंपने के लिए मिली मोहलत

March 26, 2023 8:50 PM IST

संसद में चर्चा जरूरी

March 26, 2023 8:49 PM IST

Latest News


  • सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कंपनियों के गिरवी शेयरों पर नजर रखें: वित्त मंत्रालय
    by निकेश सिंह
    March 26, 2023
  • RCap insolvency: हिंदुजा ज्यादा पेशकश का इच्छुक नहीं
    by देव चटर्जी
    March 26, 2023
  • छंटनी के बावजूद, एक्सेंचर के नतीजों से आईटी कंपनियों को राहत
    by शिवानी शिंदे
    March 26, 2023
  • Paytm को RBI से राहत, पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस आवदेन फिर सौंपने के लिए मिली मोहलत
    by आर्यमान गुप्ता
    March 26, 2023
  • संसद में चर्चा जरूरी
    by बीएस संपादकीय
    March 26, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
57527.10 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स57527
-3980.69%
निफ्टी57527
-3980%
सीएनएक्स 50014279
-1250.87%
रुपया-डॉलर82.24
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
ITI97.8411.19
Cyient1001.556.36
Minda Corp210.854.93
Adani Green1030.004.84
GE Shipping Co623.903.94
Zydus Wellness1531.353.89
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
ITI98.2012.04
Cyient1001.206.05
Adani Green1029.354.78
GE Shipping Co624.453.87
Adani Transmissi1124.553.70
Zydus Wellness1524.553.64
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks To WatchShare Market TodayHindenburg | Jack DorseyDDMA | Mock Drill on EarthquakeNarendra ModiGoogle DoodleCorona UpdateRupee vs Dollar
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us