Skip to content
  सोमवार 5 जून 2023
Trending
June 5, 2023गो-फर्स्ट की बंदी से कई गुना बढ़ गए दाम, सिं​धिया ने कहा- जायज किराया लें एयरलाइन कंपनियांJune 5, 2023Money Laundering Probe: Aireo, M3M के कैंपस से ED ने 60 करोड़ की लग्जरी कारें जब्त कींJune 5, 2023बालासोर रेल हादसे में आपरा​धिक लापहवाही के लिए FIR दर्ज, इंटरलॉकिंग सिस्टम में हस्तक्षेप की आशंकाJune 5, 2023डीलरों के पास हो रहा गाड़ियों का जमावड़ा, पैसेंजर वाहनों की बिक्री घटीJune 5, 2023अदाणी ग्रुप ने चुकाया 2.65 अरब डॉलर का लोनJune 5, 2023ज्यादा ब्रांड फीस से वेदांत को कर्ज घटाने में मिली मददJune 5, 2023RBI की बैंकों को सलाह: अब नहीं आएगी क्लेम सैटलमेंट और सर्टिफिकेट जमा करने में समस्याJune 5, 2023जुलाई से तेल उत्पादन में कटौती करेगा सऊदी अरब, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ींJune 5, 2023तेल में उछाल के बाबजूद चढ़े बाजार, नए रिकॉर्ड से महज 0.8 फीसदी रहे पीछेJune 5, 2023अल्पाव​धि में सीमित तेजी के आसार, गिरावट पर करें खरीदारी: नोमुरा
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  कंपनियां  ‘आपदा में खत्म हो सकती है तरलता की अधिकता’
कंपनियां

‘आपदा में खत्म हो सकती है तरलता की अधिकता’

बीएस संवाददाताबीएस संवाददाता—January 23, 2022 11:14 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

बीएस बातचीत
मुनाफे के मुकाबले वृद्धि को तरजीह देने और शेयर बाजार में नए जमाने की कंपनियोंं की पहचान बनने से मूल्य निवेश पिछड़ गया है। टेम्पलटन ऐंड फिलिप्स कैपिटल मैनेजमेंट की संस्थापक और अध्यक्ष लॉरेन टेम्पलटन बताती हैं कि रणनीति को खारिज क्यों नहीं किया जा सकता है। समी मोडक को दिए साक्षात्कार में सर जॉन टेम्पलटन, वैश्विक मूल्य निवेश के अग्रणी, की परपोती ने निवेश के संबंध में अपने विचारों को साझा किया। संपादित अंश :
कहा जाता है कि मूल्य निवेश प्रचलन से बाहर हो रहा है, खास तौर पर प्रोत्साहन उपायों के कारण तरलता की लहर के बीच। इस पर आपकी क्या राय है?
मूल्य निवेश सहज रूप से अनुशासित होता है तथा जब मौद्रिक और हाल ही में राजकोषीय प्रोत्साहन भी तरलता के साथ वित्तीय प्रणाली को अभिभूत कर देते हैं, तो अधिशेष पूंजी अंतत: अटकलों में अपना रास्ता खोजती है, जो शुरुआती खरीदारों के लिए बड़ा प्रतिफल उत्पन्न कर सकती है, हालांकि हमेशा अस्थिर साबित होती है और आपदा में खत्म होती है। मूल्य निवेशक मूल सिद्धांतों और शेयरों की मौजूदा कीमतों में अपने प्रतिनिधित्व के बीच विसंगतियों से प्रेरित होते हैं और सट्टे संबंधी परिसंपत्ति के मामले में मूल्य निवेशकों को सक्रिय रूप से उन स्थितियों से बचने के लिए कहा जाता है, जहां परिसंपत्ति/शेयर में बुनियादी चीजों (अगर कोई हो) को बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया जाता हो। इसके विपरीत उन मूल्य निवेशकों के मामले में, जो और अधिक आक्रामक रुख अपनाने की इच्छा रखते हैं, वे इसके बजाय अस्थिर  या सट्टे संबंधी गलत मूल्य निर्धारण को भुनाने के लिए कम अवधि में बिक्री कर सकते हैं। सर जॉन टेम्पलटन ने वर्ष 2000 में डॉट-कॉम की तेजी खत्म होने के दौरान प्रसिद्ध रूप से ऐसा किया था। यह पहचानना भी महत्त्वपूर्ण है कि मूल्य निवेश कई रूप धारण कर सकता है और सिर्फ इसलिए कि शायद कम पी/ई रणनीति काम न कर पाए, इसका मतलब यह नहीं है कि एक कम-मुक्त-नकद-प्रतिफल वाला परिदृश्य काम नहीं कर रहा है। कुछ विशिष्ट अनुपातों के साथ मूल्य निवेश का संयोजन नहीं करना महत्त्वपूर्ण होता है।

किसी भी कीमत पर वृद्धि के विचार पर आपकी क्या राय है?
यह मुझे किसी खतरनाक विचार के रूप में प्रभावित करता है। कुछ सट्टे वाले खरीदार होते हैं, जो उस कवायद में कौशल का प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन मेरे विचार से किसी शेयर के लिए जानबूझकर इस उम्मीद से अधिक भुगतान करना लापरवाही की बात है कि उसे लगातार अधिक प्रस्ताव मिलते रहेंगे। मौजूदा हालात के मद्देनजर, पिछले कुछ महीनों के दौरान तकनीकी शेयरों में बड़ी गिरावट के बावजूद हम अब भी अमेरिकी बाजार में लगभग 670 शेयरों पर ध्यान दे रहे हैं, जो 20 गुना से अधिक के मूल्य से बिक्री के अनुपात पर कारोबार कर रहे है। इसका तात्पर्य यह है कि यदि ये फर्म सभी खर्चों को हटाने और शेयरधारक को आयकर के बिना अपनी बिक्री का 100 प्रतिशत लाभांश देने में सक्षम रहते, तो भुगतान की अवधि अब भी बीस वर्ष होती। इसी तरह कई ऐेसे बड़े ऐतिहासिक उदाहरण हैं, जो वृद्धि के मामले में अधिक भुगतान के खिलाफ साक्ष्य प्रदान करते हैं। वर्ष 1998 में माइक्रोसॉफ्ट पर विचार करें। वर्ष 1998 में 21.9 गुना बिक्री पर कारोबार करते हुए यह वास्तव में अगले दो दशकों तक बढ़ता रहा। वर्ष 1998 में 21.9 गुना बिक्री करने वाले निवेशकों को अपने शेयरों पर सकारात्मक प्रतिफल अर्जित करने के लिए 17 साल इंतजार करना पड़ा था।

ऐसे वक्त में सही दामों पर सही शेयरों को खोजना कितना मुश्किल रहता है, जब मूल्यांकन कर जगह विस्तृत लगता है?
अगर आप सतर्क रहते हैं, तो यह बहुत मुश्किल नहीं होता है। हालांकि महामारी की शुरुआत के बाद से जो चीज लोकप्रिय रही है – जहां मूल्यांकन बहुत ज्यादा व्यापक हो गया है, उससे बचना महत्त्वपूर्ण है। यह बात याद रखना महत्त्वपूर्ण है कि महामारी से उबरना काफी असमान रहा है और काफी हद तक अधूरा।

नई पीढ़ी के लिए सुझाव?
नई पीढ़ी के लिए यह सुझाव है कि जब सही प्रतीत हो, तो सर्वसम्मति से बचें। सर जॉन हमेशा कहते थे कि अगर आप वही शेयर खरीदते हैं, जो भीड़ खरीदती है, तो आपको वही परिणाम मिलेंगे। अगर आप भीड़ से बेहतर परिणाम प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको भीड़ से अलग तरीके से काम करना होगा।

क्या आपको लगता है कि सर टेम्पलटन के दृष्टिकोण को मौजूदा माहौल में लागू किया जा सकता है?
बिल्कुल। यह बात ध्यान रखनी महत्त्वपूर्ण है कि मूल्य पर उनका दृष्टिकोण बाजारों के अनुकूल है।

आप फेयरफैक्स फाइनैंशियल होल्डिंग्स की एक स्वतंत्र निदेशक हैं, जिसने भारत में निवेश के महत्त्वपूर्ण वादे किए हैं। क्या आप भारत के संबंध में आशावान हैं? क्यों?
हां, मैं भारत के संबंध में आशावान हूं। दीर्घावधि के निवेशक के लिए भारत में कई आकर्षक विशेषताएं हैं, इसमें शामिल हैं – प्रति व्यक्ति कम आय, युवा आबादी और अधिक मार्जिन की भारी मौजूदगी, प्रौद्योगिकी क्षेत्र में एसेट-लाइट फर्म।

टेम्पलटन ऐंड फिलिप्स कैपिटल मैनेजमेंटरणनीतिलॉरेन टेम्पलटन
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
कंपनियां

गो-फर्स्ट की बंदी से कई गुना बढ़ गए दाम, सिं​धिया ने कहा- जायज किराया लें एयरलाइन कंपनियां

June 5, 2023 9:55 PM IST
आईटी

Money Laundering Probe: Aireo, M3M के कैंपस से ED ने 60 करोड़ की लग्जरी कारें जब्त कीं

June 5, 2023 9:53 PM IST
कंपनियां

डीलरों के पास हो रहा गाड़ियों का जमावड़ा, पैसेंजर वाहनों की बिक्री घटी

June 5, 2023 9:05 PM IST
उद्योग

अदाणी ग्रुप ने चुकाया 2.65 अरब डॉलर का लोन

June 5, 2023 8:51 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

ओडिशा ट्रेन हादसा : ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने शोक जताया

June 4, 2023 5:08 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

भारत का रूस से कच्चा तेल आयात मई में नए उच्चस्तर पर

June 4, 2023 1:32 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

भारत अब वह देश नहीं रहा, जो अपेक्षाकृत धीमी गति से घिसट-घिसट कर चलता था : EAM जयशंकर

June 4, 2023 10:14 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

Odisha Train Accident: अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन ने भारत में हुए रेल हादसे पर दुख जताया

June 4, 2023 9:37 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

US: राष्ट्रपति जो बाइडन ने डेट सीलिंग बढ़ाने संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षर किए

June 4, 2023 8:33 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

पाक सरकार ने अगले वित्त वर्ष के बजट में बढ़ोतरी की, दिए इस साल आम चुनाव कराने के संकेत

June 3, 2023 5:06 PM IST

Trending Topics


  • Odisha Train Accident
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • India-UK Trade Talks
  • Bihar Bridge Collapse
  • Gold-Silver Price
  • IREDA IPO

सबकी नजर


गो-फर्स्ट की बंदी से कई गुना बढ़ गए दाम, सिं​धिया ने कहा- जायज किराया लें एयरलाइन कंपनियां

June 5, 2023 9:55 PM IST

Money Laundering Probe: Aireo, M3M के कैंपस से ED ने 60 करोड़ की लग्जरी कारें जब्त कीं

June 5, 2023 9:53 PM IST

बालासोर रेल हादसे में आपरा​धिक लापहवाही के लिए FIR दर्ज, इंटरलॉकिंग सिस्टम में हस्तक्षेप की आशंका

June 5, 2023 9:38 PM IST

डीलरों के पास हो रहा गाड़ियों का जमावड़ा, पैसेंजर वाहनों की बिक्री घटी

June 5, 2023 9:05 PM IST

अदाणी ग्रुप ने चुकाया 2.65 अरब डॉलर का लोन

June 5, 2023 8:51 PM IST

Latest News


  • गो-फर्स्ट की बंदी से कई गुना बढ़ गए दाम, सिं​धिया ने कहा- जायज किराया लें एयरलाइन कंपनियांJune 5, 2023
  • Money Laundering Probe: Aireo, M3M के कैंपस से ED ने 60 करोड़ की लग्जरी कारें जब्त कींJune 5, 2023
  • बालासोर रेल हादसे में आपरा​धिक लापहवाही के लिए FIR दर्ज, इंटरलॉकिंग सिस्टम में हस्तक्षेप की आशंकाJune 5, 2023
  • डीलरों के पास हो रहा गाड़ियों का जमावड़ा, पैसेंजर वाहनों की बिक्री घटीJune 5, 2023
  • अदाणी ग्रुप ने चुकाया 2.65 अरब डॉलर का लोनJune 5, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Odisha Train AccidentStock Market TodayStocks to Watch TodayIndia-UK Trade TalksBihar Bridge CollapseGold-Silver PriceIREDA IPO
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us