एडुकॉम्प पहुंची पुलिस थाने

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 09, 2022 | 10:46 PM IST

सत्यम की बुरी गति से घबराई शिक्षा सॉल्युशन क्षेत्र की कंपनी एडुकॉम्प सॉल्युशंस ने खुद को दुर्गति से बचाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। दरअसल कंपनी के खातों में घपला होने की अफवाह पिछले कुछ दिनों से चल रही है।


इसकी वजह से आज बम्बई स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी के शेयरों में तकरीबन 22 फीसदी की गिरावट आ गई। इससे हड़बड़ाई कंपनी ने दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के अतिरिक्त आयुक्त के पास शिकायत दर्ज करा दी।

कंपनी ने पुलिस से उन तत्वों का पता लगाने की गुजारिश की है, जो ई मेल के जरिये उसकी साख बिगाड़ रहे हैं। हालांकि कंपनी ने पहले इस मामले में निवेशकों के सामने सफाई दी थी, लेकिन शेयरों का गिरना बंद नहीं हुआ। मंगलवार को भी कंपनी के शेयर तकरीबन 6.5 फीसदी गिर गए थे।

एडुकॉम्प के मुख्य कार्य अधिकारी शांतनु प्रकाश ने कहा, ‘इस मामले में स्थानीय ब्रोकरों का एक धड़ा काम कर रहा है। वह कंपनी की साख को धक्का पहुंचाने के लिए काम कर रहा है। उसकी कोशिश शॉर्ट सेलिंग की है।’

प्रकाश ने यह भी बताया कि सेबी से उन्होंने इस बारे में शिकायत करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सरकार या सेबी ने कंपनी से किसी तरह के दस्तावेज नहीं मांगे हैं।

कंपनी ने  की आर्थिक अपराध  शाखा में शिकायत

खातों में हेराफेरी की चर्चा, लेकिन कंपनी ने इसे गलत बताया

सेबी के पास जाएगी कंपनी, फिलहाल सेबी, सरकार ने नहीं की कार्रवाई


एचडीएफसी पर मंदी की तलवार

आवासीय ऋण मुहैया कराने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी एचडीएफसी के मुनाफे पर तो मंदी ने जबरदस्त कहर बरपाया है। कंपनी को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान शुद्ध लाभ में 15.73 फीसदी कमी देखनी पड़ी है।

                                2008-09
                        की तीसरी तिमाही


                            शुद्ध मुनाफा
                               546.83
                           कुल आय
                              2,917.93


                          करोड़ रुपये

First Published : January 22, 2009 | 12:10 AM IST