डायमंड केबल्स वैकल्पिक अक्षय ऊर्जा कारोबार में कदम रखेगी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 7:23 PM IST

बिजली केबल बनाने वाली डायमंड केबल्स अपने कारोबार का विस्तार करने के मद्देनजर वैकल्पिक अक्षय ऊर्जा कारोबार में कदम रखने की योजना बना रही है।
कंपनी ने बम्बई स्टाक एक्सचेंज से आज कहा कि निदेशक मंडल ने वैकल्पिक अक्षय ऊर्जा कारोबार में कदम रखने की मंजूरी दे दी है।
कंपनी के अनुसार वैकल्पिक अक्षय ऊर्जा संसाधन तेजी से विकास करने वाला क्षेत्र है। डायमंड केबल्स सरकार की ग्रामीण विद्युतीकरण कार्यक्रम से जुड़े कारोबारी अवसरों का दोहन करना चाहती है।
इसमें सौर घरेलू लाइट सौर मार्ग…प्रकाश लाइट और छोटी विंड टर्बाइन पेश की जाएंगी।

First Published : March 9, 2009 | 3:29 PM IST