ग्राहकों को है सत्यम पर भरोसा: राजू

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 09, 2022 | 3:56 PM IST

मयतास सौदे से विवादों में घिरी सत्यम कंप्यूटर्स के चार स्वतंत्र निदेशकों के इस्तीफे के बाद कंपनी के चेयरमैन रामलिंग राजू ने कहा कि कंपनी की साख पर खास असर नहीं पड़ा है।
उन्होंने कहा कि ग्राहकों का अब भी कंपनी पर भरोसा कायम है। कंपनी के एक अन्य स्वतंत्र निदेशक टी आर प्रसाद ने कहा कि कंपनी छोड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है।
चार निदेशकों के इस्तीफे के बाद बाकी दो स्वतंत्र निदेशकों के इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रही थी।

First Published : December 30, 2008 | 3:04 PM IST