मॉनिटर निर्माता कंपनी कोबियन ने मर्करी परफेक्टव्यू एलसीडी मॉनिटर 1990 सीरीज को पेश किया है, जिसमें 15 इंच और 19 इंच के मॉनिटर को शामिल किया गया है।
घर एवं कार्यालय दोनों में इस्तेमाल के लिए उपयुक्त ये नए मॉडल अन्य पारंपरिक मॉडलों की तुलना में बिजली की भी कम खपत करते हैं। मर्करी एलसीडी मॉनिटर दिखने में बेहद आकर्षक हैं। मर्करी 15 इंच और 19 इंच दोनों मॉडल डायनेमिक कलर बूस्ट सुविधा से लैस हैं।