चून कून क्वोन होंगे पोस्को इंडिया के सीएमडी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 7:10 PM IST

पोस्को के निदेशक चून-कून-क्वोन को पोस्को इंडिया का नया अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वे सुंग-सिक-चो का स्थान लेंगे।
सिक चो का इस साल फरवरी में कार्यकाल समाप्त हो गया है। 55 वर्षीय क्वोन पोस्को इंडिया की उड़ीसा परियोजना से भी जुड़े रहे हैं।
परियोजना पर काम करने के सिलसिले में वे पारादीप और भुवनेश्वर में दो साल तक बिता चुके हैं।
कंपनी के एक कार्यकारी ने कहा कि अगले सप्ताह तक वे नए काम के सिलसिले में उड़ीसा आ सकते हैं।

First Published : March 6, 2009 | 6:05 PM IST