Skip to content
  बुधवार 22 मार्च 2023
Trending
March 22, 2023Shooting World Cup: विश्‍व कप निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारत के सरबजोत सिंह ने पहला गोल्ड मेडल जीताMarch 22, 2023Delhi Budget 2023: दिल्ली के वित्त मंत्री ने 2023-24 के लिए पेश किया 78,800 करोड़ रुपये का बजटMarch 22, 2023Bharat 6G Mission: PM नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया 6G टेस्ट बेडMarch 22, 2023IND vs AUS 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसलाMarch 22, 2023भारत के हवाई अड्डों का राजस्व अगले वित्त वर्ष तक बढ़कर 3.9 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमानMarch 22, 2023सुप्रीम कोर्ट बिलकिस बानो की याचिका पर सुनवाई के लिए विशेष पीठ का गठन करने को तैयारMarch 22, 2023इलेक्ट्रिक स्कूटर बिजनेस को बढ़ाने के लिए 300 मिलियन डॉलर जुटाएगी OLA इलेक्ट्रिकMarch 22, 2023क्या Angel Tax के कारण खतरे में हैं भारतीय स्टार्टअप्स?March 22, 2023कैंसर मुक्त हुई नवरातिलोवा, TV कमेंट्री पर लौटीMarch 22, 2023विश्व की 26 प्रतिशत आबादी के पास सुरक्षित पीने का पानी नहीं, 46 फीसदी लोग बुनियादी स्वच्छता से वंचित: United Nations
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  कंपनियां  सीईएसएल ग्रिड-स्तरीय बैटरी स्टोरेज कार्यक्रम शुरू करेगी
कंपनियां

सीईएसएल ग्रिड-स्तरीय बैटरी स्टोरेज कार्यक्रम शुरू करेगी

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता | नई दिल्ली—September 11, 2021 1:53 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

ऊर्जा समाधान क्षेत्र की कंपनी कन्वर्ज एनर्जी सॉल्यूशंस सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) जल्द ही देश का पहला ग्रिड स्तर का बैटरी स्टोरेज कार्यक्रम शुरू करेगी। सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी ईईएसएल के मातहत गठित सीईएसएल सौर-कृषि समाधान, इलेक्ट्रिक सार्वजनिक परिवहन और चार्जिंग ढांचे में भी अपना विस्तार करेगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और एलईडी की कई परियोजनाओं को पूरा कर चुकी सीईएसएल की प्रबंध निदेशक महुआ आचार्य ने बिजनेस स्टैंडर्ड से बातचीत में कहा कि उनकी कंपनी का बैटरी स्टोरेज कार्यक्रम ग्रिड के स्तर का होगा। उन्होंने कहा, ‘हम इसके साथ कारोबार वितरण और ऊर्जा बाजार में कदम रख रहे हैं। इसके पीछे सोच यह है कि जब भी मांग में गिरावट हो तो बैटरी स्टोरेज कंपनियां पांच सेकेंड में बिजली देने की स्थिति में हों। बैटरी स्टोरेज मासिक किराये के एवज में एक आपातकालीन सेवा हो सकती है।’ उन्होंने कहा कि ग्रिड-स्तरीय बैटरी कार्यक्रम में बहुपक्षीय दृष्टिकोण रखा जाएगा। इसमें न केवल एक पूरक ऊर्जा स्रोत मुहैया कराया जाएगा बल्कि यह बिजली वितरण कंपनियों का पूंजी व्यय भी कम करेगा।

आचार्य कहती हैं, ‘हमारे तमाम ट्रांसफॉर्मरों पर अधिक भार है और उन्हें अपग्रेड करने की जरूरत है। लेकिन वितरण कंपनियां वित्तीय परेशानी में हैं लिहाजा वे ऐसा नहीं कर पा रही हैं। ऐसी स्थिति में एक बैटरी व्यवस्था से उनके लिए गुंजाइश पैदा होगी और वे उन्नतीकरण पर निवेश को टाल सकती हैं।’ उन्होंने कहा कि बिजली कंपनियां बैटरी प्रणाली लगाकर सिस्टम अपग्रेड पर आने वाले खर्च को टाल सकती हैं। वहीं बैटरी स्टोरेज कंपनियों को इसके लिए भुगतान मिलेगा। उन्हें उम्मीद है कि वितरण कंपनियां बैटरी स्टोरेज सेवा का लाभ लेने के लिए आगे आएंगी। सीईएसएल ने इसकी व्यवहार्यता को लेकर तीन अध्ययन कराए हैं और अगले कुछ हफ्तों में यह सेवा शुरू कर देगी। इस बैटरी इकाई का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने में भी किया जा सकता है जो राजस्व का एक अन्य जरिया होगा।
सीईएसएल सार्वजनिक परिवहन वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए  भी एक योजना शुरू करने पर विचार कर रही है। आचार्य ने कहा, ‘हम इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन पर सब्सिडी पाने के लिए एक बड़ी चुनौती शहरों के समक्ष रखेंगे। सब्सिडी की यह रकम इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए घोषित फेम-2 योजना से आएगी।’ इस चुनौती का हिस्सा बनने के लिए शहरों को चार्जिंग सुविधा से युक्त एक मानकीकृत बस डिपो, आवागमन की न्यूनतम दूरी और भुगतान सुरक्षा से जुड़ी जानकारी देनी होगी। 12 मीटर लंबी एक बस के लिए 55 लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी जबकि 9 मीटर लंबी बस के लिए यह राशि 45 लाख रुपये होगी। कोलकाता ने इसके लिए अपनी दिलचस्पी जता भी दी है।

ईईएसएल की एक सहायक इकाई के तौर पर सीईएसएल का गठन नवंबर 2020 में सौर इकाइयां लगाने और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए किया गया था।

battery sotorageceslenergy solutionकन्वर्ज एनर्जी सॉल्यूशंस सर्विसेज लिमिटेड
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
उद्योग

इलेक्ट्रिक स्कूटर बिजनेस को बढ़ाने के लिए 300 मिलियन डॉलर जुटाएगी OLA इलेक्ट्रिक

March 22, 2023 12:26 PM IST
कंपनियां

क्या Angel Tax के कारण खतरे में हैं भारतीय स्टार्टअप्स?

March 22, 2023 12:12 PM IST
कंपनियां

Tata Motors ने 5 फीसदी तक बढ़ाए वाहनों के दाम, 1 अप्रैल से नए दामों में मिलेंगे टाटा के कमर्शियल वाहन

March 22, 2023 9:24 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

वैश्विक दूरसंचार निकाय में 6G पर चर्चा के लिए भारत की पहल

March 21, 2023 11:30 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

अप्रैल-जनवरी के दौरान विदेश गया ज्यादा धन, टूटे रिकॉर्ड

March 21, 2023 11:20 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

IPEF के नतीजों से भारत के घरेलू नीति विकल्प प्रभावित नहीं होने चाहिए: व्यापार विशेषज्ञ

March 21, 2023 3:44 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

US: भारतवंशी निशा देसाई बन सकती हैं IDFC की डिप्टी सीईओ

March 21, 2023 10:17 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

चीनी ‘घुसपैठ’ पर भारत को खुफिया जानकारी देने की खबर पर अमेरिका ने कहा, ‘इसकी पुष्टि नहीं कर सकते’

March 21, 2023 9:53 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

जलवायु परिवर्तन से प्रभावित होने वालों में भारत अग्रणी देश

March 20, 2023 11:44 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

तेल की नई खोज के लिए न दें धनः गुटेरेस

March 20, 2023 11:36 PM IST

Trending Topics


  • Stocks To Watch
  • Share Market Today
  • Tata Motors
  • Iindia-US Strategic Partnership
  • Rupee vs Dollar
  • Covid-19 Updates
  • World Water Day 2023
  • Narendra Modi

सबकी नजर


Shooting World Cup: विश्‍व कप निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारत के सरबजोत सिंह ने पहला गोल्ड मेडल जीता

March 22, 2023 2:39 PM IST

Delhi Budget 2023: दिल्ली के वित्त मंत्री ने 2023-24 के लिए पेश किया 78,800 करोड़ रुपये का बजट

March 22, 2023 2:14 PM IST

Bharat 6G Mission: PM नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया 6G टेस्ट बेड

March 22, 2023 1:42 PM IST

IND vs AUS 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला

March 22, 2023 1:40 PM IST

भारत के हवाई अड्डों का राजस्व अगले वित्त वर्ष तक बढ़कर 3.9 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान

March 22, 2023 12:47 PM IST

Latest News


  • Shooting World Cup: विश्‍व कप निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारत के सरबजोत सिंह ने पहला गोल्ड मेडल जीता
    by भाषा
    March 22, 2023
  • Delhi Budget 2023: दिल्ली के वित्त मंत्री ने 2023-24 के लिए पेश किया 78,800 करोड़ रुपये का बजट
    by भाषा
    March 22, 2023
  • Bharat 6G Mission: PM नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया 6G टेस्ट बेड
    by बीएस वेब टीम
    March 22, 2023
  • IND vs AUS 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला
    by भाषा
    March 22, 2023
  • भारत के हवाई अड्डों का राजस्व अगले वित्त वर्ष तक बढ़कर 3.9 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान
    by भाषा
    March 22, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
58163.99 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स58164
890.15%
निफ्टी58164
890%
सीएनएक्स 50014462
510.35%
रुपया-डॉलर82.55
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Fine Organic4338.356.61
One 97622.156.46
Emami367.006.19
Uflex368.806.14
Brightcom Group20.075.19
360 ONE422.755.17
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Uflex371.607.04
One 97623.006.70
Fine Organic4331.406.42
Emami366.506.23
360 ONE425.055.88
Brightcom Group20.105.51
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks To WatchShare Market TodayTata MotorsIindia-US Strategic PartnershipRupee vs DollarCovid-19 UpdatesWorld Water Day 2023Narendra Modi
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us