जर्मनी की कंपनी बॉश लिमिटेड ने कहा है कि वह अपनी नासिक इकाई 6 दिसंबर को बंद करेगी।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा है कि उत्पादों की मांग और गैर अनिवार्य इंवेन्टरी बिल्डअप को हटाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
दस दिन में यह दूसरी घटना है जब कंपनी इकाई बंद कर रही है। इससे पहले 26 से 29 नवंबर के बीच कंपनी ने बंगलुरु की नागनाथपुरा इकाई को बंद किया था।