गहराती मंदी के बीच जर्मन कार एवं मोटरसाइकिल बीएमडब्ल्यू उत्पादन धीमा करने की योजना के तहत जर्मनी में अपने करीब 26,000 कर्मचारियों के काम के घंटों में कमी करने जा रही है।
म्यूनिख की इस कंपनी का कहना है कि इस बारे में कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से समझौता हो गया है। इसके तहत जर्मनी में कुछ संयंत्रों में उत्पादन का समय कम किया जाएगा और कुछ अस्थाई श्रमिकों की कमी भी की जाएगी।
कंपनी का कहना है कि काम के घंटे कम होने पर भी कर्मचारियों को उनके सामान्य वेतन का 93 प्रतिशत मिलेगा। बीएमडब्ल्यू का उत्पादन कार्य 13 देशों में 24 स्थानों पर फैला है, जहां करीब 1,00,000 कर्मचारी हैं।