भूषण एनर्जी ने कसा शिकंजा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 6:55 PM IST

भूषण एनर्जी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज में हुए थोक सौदे में अपनी हिस्सेदारी को 4 फीसदी बढ़ाया है।
भूषण समूह के मुख्य वित्त अधिकारी नितिन जौहरी ने बताया कि हमने 4 फीसदी और हिस्सेदारी खरीदी है। हमने उड़ीसा स्पंज में अपनी हिस्सेदारी को परिवर्तनीय वारंट के जरिए बढ़ाकर 27 फीसदी करने का लक्ष्य बनाया है।
जौहरी ने कहा कि कंपनी की उड़ीसा स्पंज में अब 15.8 फीसदी हिस्सेदारी है। इस अधिग्रहण से पहले उसकी लक्षित कंपनी में 11 फीसदी से अधिक की हिस्सेदारी थी।
गौरतलब है कि भूषण समूह ने जॉर्ज सोरोस फंड प्रवर्तित क्वांटम एम. लिमिटेड से 28 करोड़ रुपये में 4 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।

First Published : March 5, 2009 | 1:02 PM IST