बजाज जल्द ही लेकर आएगी निंजा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 09, 2022 | 10:45 PM IST

पुणे स्थित बजाज ऑटो अगले 4 से 5 महीनों में स्पोट्र्स बाइक निंजा 250 लॉन्च करेगी। साथ ही कंपनी, ऑस्ट्रिया की कंपनी केटीएम के साथ मिल कर विकसित की गई मोटरसाइकिल   अगले साल लाएगी।


बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज ने बुधवार को कंपनी की एक्जीक्यूटिव खंड की बाइक एक्सीड 135 डीटीएस-साई को लॉन्च किया। इसकी कीमत 45,000 हजार रुपये रखी गई है।

एक्सीड 135 हीरो होंडा की पैशन प्रो (100 सीसी), हीरो होंडा ग्लैमर (125 सीसी) और होंडा शाइन को बाजार में टक्कर देगी। कंपनी को उम्मीद है कि एक्सीड 135 की बिक्री हर महीने 20 हजार होगी।

ऑस्ट्रियाई बाइक निर्माता केटीएम की मोटरसाइकिल के लॉन्च के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि संयुक्त रूप से विकसित बाइक को अगले साल लॉन्च किया जाएगा।

First Published : January 21, 2009 | 11:12 PM IST