हैदराबाद की जेनेरिक दवा बनाने वाली कंपनी अरबिंदो फार्मा लिमिटेड को अमेरिकी फूड ऐंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएस एफडीए) की संभावित मंजूरी मिल गई है।
अरबिंदो फार्मा लिमिटेड को पेरिंडोप्रिल एरबुमाइट टेब्लेट की 2 मिलीग्राम, 4 मिलीग्राम और 8 मिलीग्राम और एस्किटैलोप्राम ऑक्जलेट ओरल सॉल्यूशन की 5 मिलीलीटर के लिए अमेरिकी फूड ऐंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएस एफडीए) की संभावित मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही कंपनी को यूएस एफडीए से 61 पूरी और 24 संभावित मंजूरी मिल गई है।