एस्ट्रो ने खरीदी मोगे डिजिटल में आधी हिस्सेदारी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 09, 2022 | 11:52 PM IST

मलयेशिया के एस्ट्रो समूह ने मुंबई की मोगे डिजीटल प्राइवेट लिमिटेड में 50 फीसदी की हिस्सेदारी खरीद ली है। मोगे डिजिटल जी टीवी के पूर्व सीईओ संदीप गोयल द्वारा प्रवर्तित कंपनी है।
 
एस्ट्रो जापानी विज्ञापन एजेंसी देंत्सु  के भारतीय संयुक्त उपक्रम की सहयोगी है। देंत्सु की योजना उपक्रम में 50 लाख डॉलर तक का निवेश करने की है। मोगे डिजिटल सोशल नेटवर्किंग सेवा प्रदान करती है।
यह कंपनी फिलहाल एक मोबाइल सोशल नेटवर्क सर्विस (एसएनएस) प्रदान करने वाली वेबसाइट ‘स्क्रीनेजर्ज’ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मोगे डिजीटल के चेयरमैन संदीप गोयल ने बताया, ‘यह साइट टीनएजर्स का सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म होगा।
हालांकि कई मोबाइल कंपनियां अब 3-जी फोन लॉन्च करने जा रही हैं। मेरा मानना है कि अधिकांश लोग सामान्य मोबाइल फोन का ही इस्तेमाल करना जारी रखेंगे और ऐसे में एसएमएस महत्वपूर्ण बना रहेगा।’

First Published : February 4, 2009 | 12:48 PM IST