बी. आर. अरोड़ा को प्रमुख दवा कंपनी वायथ का निदेशक एवं अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा कि निदेशक मंडल ने उनके नियुक्ति की मंजूरी दे दी है।
अरोड़ा, आर. एस. पॉलटन का स्थान लेंगे। उनकी नियुक्ति मंगलवार से प्रभावी हो गई है।