डायरेक्ट सेलिंग कंपनी एमवे इंडिया ने ई-कॉमर्स के क्षेत्र में भी अपना आगाज कर दिया है।
कंपनी कंप्यूटर के जरिये अपने कारोबार को वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एमवे डॉट इन के माध्यम से अंजाम देगी।
कंपनी ने इस पोर्टल के माध्यम से 2010 तक अपने राजस्व को बढ़ाकर 3000 करोड़ रुपये करने का लक्ष्य रखा है। इसके जरिये कंपनी अपनी विपणन नेटवर्क को और ज्यादा बढ़ा पाएगी और अपने उत्पादों के रेंज को सुदूर अर्द्ध शहरी इलाकों तक पहुंचा पाएगी।