Sat, सितंबर 19, 2026 | ई-पेपर

Switch to English Website

Sensex (74,294.96)

-19.63 (-0.03%) ट्रेंड

होम / कंपनीज / टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारी

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारी

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने सेमीकॉन इंडिया 2026 में नेक्सपीरिया और फुजीफिल्म जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी की। गुजरात और असम में चिप निर्माण और पैकेजिंग होगी

Tata Electronics

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने गुरुवार को वैश्विक सेमीकंडक्टर कंपनियों और भारतीय संस्थानों के साथ कई रणनीतिक साझेदारियों की घोषणा की। ये साझेदारियां सामग्री और वेफर निर्माण से लेकर उन्नत पैकेजिंग, चिप डिजाइन, स्थानीय स्तर पर आपूर्ति-श्रृंखला विस्तार और कार्यबल विकास को लेकर की गई हैं।

सेमीकॉन इंडिया 2026 के मौके पर नेक्सपीरिया, फुजीफिल्म होल्डिंग्स कॉर्पोरेशन, बीई सेमीकंडक्टर इंडस्ट्रीज, सेमीकंडक्टर लैबोरेट्री (एससीएल) और गति शक्ति विश्वविद्यालय के साथ सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

नेक्सपीरिया के साथ अपनी साझेदारी के तहत टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स फ्रंट-एंड वेफर फैब्रिकेशन (फैब), बैक-एंड असेंबली और टेस्ट और प्रौद्योगिकी व पारिस्थितिकी तंत्र के विकास में सहयोग करेगा। फ्रंट-ऐंड सहयोग के मामले में कंपनियां गुजरात के धोलेरा में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के आगामी 300-मिमी (12-इंच) सेमीकंडक्टर फैब में नेक्सपीरिया के एमओएसएफईटी (मेटैलिक ऑक्साइड सेमीकंडक्टर फील्ड-इफेक्ट ट्रांजिस्टर) पोर्टफोलियो के निर्माण की नींव रख रही हैं।

नेक्सपीरिया-टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स साझेदारी के तहत असम के जगीरोड में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की सेमीकंडक्टर पैकेजिंग संयंत्र में नेक्सपीरिया के डिस्क्रीट सेमीकंडक्टर उत्पादों को पूरी तरह तैयार करने के साथ-साथ उनका परीक्षण भी किया जाएगा।

First Published - सितंबर 17, 2026 | 10:24 PM IST

Advertisement

Advertisement