Thu, सितंबर 24, 2026 | ई-पेपर

Switch to English Website

Sensex (74,828.25)

+299.17 (+0.40%) ट्रेंड

होम / कंपनीज / LIC के लिए अगली पीढ़ी का डिजिटल मंच तैयार करेगी इंफोसिस, ग्राहकों को मिलेगा बेहतर अनुभव

LIC के लिए अगली पीढ़ी का डिजिटल मंच तैयार करेगी इंफोसिस, ग्राहकों को मिलेगा बेहतर अनुभव

जीवन बीमा निगम (LIC) ने अगली पीढ़ी के डिजिटल मंच को अपनाकर अपने डिजिटल रूपांतरण को आगे बढ़ाने के लिए इंफोसिस (Infosys) को चुना है। आईटी सेवा कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस पहल के तहत ग्राहकों, एजेंटों…

LIC ties up with IDFC first bank

Last Updated: 16 सितंबर 2024 | 12:51 PM IST

जीवन बीमा निगम (LIC) ने अगली पीढ़ी के डिजिटल मंच को अपनाकर अपने डिजिटल रूपांतरण को आगे बढ़ाने के लिए इंफोसिस (Infosys) को चुना है।

आईटी सेवा कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस पहल के तहत ग्राहकों, एजेंटों और कर्मचारियों के लिए बेहतर अनुभवों और डेटा आधारित वैयक्तिकरण पर ध्यान दिया जाएगा। कंपनी ने इस सौदे की राशि के बारे में नहीं बताया।

एक बयान के अनुसार, ”इंफोसिस ने आज भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम के साथ अपने सहयोग की घोषणा की, ताकि एलआईसी डीआईवीई (डिजिटल नवाचार एवं मूल्य संवर्धन) नामक अपनी डिजिटल रूपांतरण पहल को आगे बढ़ा सके।”

सौदे के तहत इंफोसिस अगली पीढ़ी का डिजिटल मंच तैयार करेगी, जो एलआईसी के ग्राहकों, एजेंटों और कर्मचारियों के लिए बेहतर जुड़ाव और डेटा आधारित वैयक्तिकृत अनुभव देने पर ध्यान केंद्रित करेगा।

बयान में कहा गया कि एलआईसी ने बैंकिंग, वित्तीय और बीमा क्षेत्रों में इंफोसिस की गहन विशेषज्ञता और अनुभव को देखते हुए उसे चुना।

First Published - सितंबर 16, 2024 | 12:51 PM IST

Advertisement

Advertisement