Skip to content
  शुक्रवार 27 जनवरी 2023
Trending
January 27, 2023Pariksha Pe Charcha: बल्लेबाज जिस तरह सिर्फ गेंद पर ध्यान केंद्रित करता है, छात्र भी वैसा ही करें- पीएम मोदीJanuary 27, 2023एक बार फिर साउथ अफ्रीका से भारत लाए जाएंगे चीते, फरवरी में 12 चीते लाने की डील पर मुहरJanuary 27, 2023Budget 2023। क्या होता है संसद का बजट सत्र, कितने दिनों तक चलता है सेशन?January 27, 2023Australian Open 2023: अपने आखिरी ग्रैंडस्लैम में खिताब नहीं जीत पाई Sania MirzaJanuary 27, 2023वाराणसी की तरह अयोध्या में भी सरयू किनारे बनेगी टेंट सिटीJanuary 27, 2023Air India ने उल्लेखनीय प्रगति की है: Chief Campbell WilsonJanuary 27, 2023Gold Rate Update: लगातार दूसरे दिन फिसला सोना, MCX पर भाव 56,800 के नीचे, स्पॉट में 57 हजार के ऊपर बरकरारJanuary 27, 2023Adani Total Gas Limited के शेयरों में भारी गिरावट, 20 फीसदी टूटा स्टॉकJanuary 27, 2023अप्रैल-दिसंबर में DLF की बिक्री बुकिंग 45 फीसदी बढ़ीJanuary 27, 2023Pathaan Box Office Collection: शाहरुख खान की फिल्म ने पहले ही दिन कमाए 106 करोड़ रुपये
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  कंपनियां  एमनेस्टी इंडिया, पूर्व सीईओ पर 61 करोड़ का जुर्माना
कंपनियां

एमनेस्टी इंडिया, पूर्व सीईओ पर 61 करोड़ का जुर्माना

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —July 8, 2022 11:51 PM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा विनिमय कानून के उल्लंघन के लिए एमनेस्टी इंडिया और उसके पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आकार पटेल पर 61 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। ईडी ने शुक्रवार को एमनेस्टी इंडिया और उसके पूर्व मुखिया पर की गई इस कार्रवाई की जानकारी दी। जांच एजेंसी ने विदेशी मुद्रा विनिमय प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत एमनेस्टी इंडिया पर 51.72 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं इस अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के तत्कालीन प्रमुख पर 10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ईडी ने एक बयान में कहा कि इन दोनों को जुर्माने के संबंध में नोटिस भेजा गया है। उसने यह कदम एमनेस्टी इंडिया के बारे में मिली शिकायत की पड़ताल के बाद उठाया है। ईडी के विशेष निदेशक स्तर के फेमा अधिकारी ने इस मामले की जांच की है।
प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया है कि ब्रिटेन स्थित एमनेस्टी इंटरनैशनल ने नवंबर 2013 से जून 2018 के बीच अपनी भारतीय इकाई एमनेस्टी इंडिया इंटरनैशनल प्राइवेट लिमिटेड (एआईआईपीएल) को बड़ी मात्रा में विदेशी अंशदान कारोबारी गतिविधियों की शक्ल में भेजा था। यह असल में विदेशी अंशदान नियमन अधिनियम (एफसीआरए) से बचने का तरीका था। एजेंसी ने कहा कि उसने इस सूचना के आधार पर फेमा के तहत जांच शुरू की थी कि ब्रिटेन स्थित एमनेस्टी इंटरनैशनल अपनी भारतीय इकाइयों के जरिये बड़ी मात्रा में विदेशी अंशदान प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) मार्ग से भेजती रही है।  
शिकायत के मुताबिक एमनेस्टी ने भारत में अपनी एनजीओ गतिविधियों को वित्त मुहैया कराने के लिए ऐसा किया। प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट (एआईआईएफटी) और अन्य ट्रस्ट को एफसीआरए के तहत पूर्व-पंजीकरण या मंजूरी देने से गृह मंत्रालय के ‘इनकार’ के बावजूद एमनेस्टी इंटरनेशनल ने विदेशी धन भेजने के लिए एफडीआई मार्ग का इस्तेमाल किया। उसने कहा, ‘नवंबर 2013 से लेकर जून 2018 के दौरान एमनेस्टी इंडिया को विदेश से मिली राशि को कारोबार एवं प्रबंधन सलाह के साथ जनसंपर्क सेवाओं के एवज में मिले शुल्क के तौर पर दिखाया गया। लेकिन यह विदेशी अंशदाता से ली गई उधारी के अलावा कुछ नहीं है लिहाजा यह फेमा प्रावधानों का उल्लंघन करता है।’
इस मामले की जांच करने वाले फेमा अधिकारी ने एमनेस्टी इंडिया से विस्तृत जवाब मिलने के बाद यह पाया कि एआईआईपीएल ब्रिटेन की एमनेस्टी इंटरनैशनल लिमिटेड के तहत गठित एक इकाई है जिसे भारत में सामाजिक कार्यों के मकसद से बनाया गया था। बयान के मुताबिक, ‘हालांकि एआईआईपीएल ऐसी कई गतिविधियों में लिप्त रहा है जो उसके घोषित वाणिज्यिक कार्यों से मेल नहीं खाता। एफसीआर की निगाह से बचने के लिए कारोबारी गतिविधियों के नाम पर विदेशी फंड को भारत भेजने का काम किया गया है।’ प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि एमनेस्टी इंटरनैशनल को दी गई सेवाओं के एवज में यह राशि मिलने के बारे में किए गए एमनेस्टी इंडिया के सारे दावे एवं हलफनामे ‘ठोस सबूत के अभाव में’ खारिज कर दिए गए हैं। एजेंसी ने यह नतीजा निकाला है कि एमनेस्टी इंडिया को मिली 51.72 करोड़ रुपये की राशि असल में एमनेस्टी इंटरनेशनल की तरफ से भारतीय क्षेत्र में अपने मकसद को पूरा करने के लिए दी गई है। ईडी के मुताबिक, एमनेस्टी की यह गतिविधि फेमा कानून के प्रावधानों का उल्लंघन करती है लिहाजा इस मामले में जुर्माने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।    

आकार पटेलएमनेस्टी इंडियाजुर्मानापूर्व सीईओप्रवर्तन निदेशालय
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

Related Posts

  • Related posts
  • More from author
कंपनियां

Air India ने उल्लेखनीय प्रगति की है: Chief Campbell Wilson

January 27, 2023 12:31 PM IST0
कंपनियां

Adani Total Gas Limited के शेयरों में भारी गिरावट, 20 फीसदी टूटा स्टॉक

January 27, 2023 12:00 PM IST0
कंपनियां

अप्रैल-दिसंबर में DLF की बिक्री बुकिंग 45 फीसदी बढ़ी

January 27, 2023 11:35 AM IST0
कंपनियां

CBI ने 4,760 करोड़ रुपये के बैंक लोन फ्रॉड केस में GTL के खिलाफ मामला किया दर्ज

January 27, 2023 8:19 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में रूस ने मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

January 26, 2023 3:10 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Facebook पर दो साल बाद Trump की वापसी, Meta ने बहाल किया खाता

January 26, 2023 9:04 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Pakistan Economic Crisis: सरकारी कर्मचारियों की कट सकती है सैलरी

January 25, 2023 7:20 PM IST0
अन्य समाचार

आज का इतिहास | आज के ही दिन मदर टेरेसा को मिला था ‘भारत रत्न’ सम्मान

January 25, 2023 12:32 PM IST0
अन्य

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी में छाए बादल, न्यूनतम तापमान बढ़ा

January 25, 2023 11:27 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में अदाणी चौथे नंबर पर खिसके, जेफ बेजोस ने किया पीछे

January 24, 2023 7:30 PM IST0

Trending Topics


  • Stocks to Watch Today
  • FIH Hockey World Cup 2023
  • Gold Rate Today
  • Share Market Crash
  • Nepal plane crash
  • Adani Total Gas Limited
  • Air India
  • Pathaan Box Office Collection
  • Union Budget 2023

सबकी नजर


Pariksha Pe Charcha: बल्लेबाज जिस तरह सिर्फ गेंद पर ध्यान केंद्रित करता है, छात्र भी वैसा ही करें- पीएम मोदी

January 27, 2023 2:13 PM IST

एक बार फिर साउथ अफ्रीका से भारत लाए जाएंगे चीते, फरवरी में 12 चीते लाने की डील पर मुहर

January 27, 2023 1:39 PM IST

Budget 2023। क्या होता है संसद का बजट सत्र, कितने दिनों तक चलता है सेशन?

January 27, 2023 1:35 PM IST

Australian Open 2023: अपने आखिरी ग्रैंडस्लैम में खिताब नहीं जीत पाई Sania Mirza

January 27, 2023 1:15 PM IST

वाराणसी की तरह अयोध्या में भी सरयू किनारे बनेगी टेंट सिटी

January 27, 2023 12:43 PM IST

Latest News


  • Pariksha Pe Charcha: बल्लेबाज जिस तरह सिर्फ गेंद पर ध्यान केंद्रित करता है, छात्र भी वैसा ही करें- पीएम मोदी
    by भाषा
    January 27, 2023
  • एक बार फिर साउथ अफ्रीका से भारत लाए जाएंगे चीते, फरवरी में 12 चीते लाने की डील पर मुहर
    by भाषा
    January 27, 2023
  • Budget 2023। क्या होता है संसद का बजट सत्र, कितने दिनों तक चलता है सेशन?
    by बीएस वेब टीम
    January 27, 2023
  • Australian Open 2023: अपने आखिरी ग्रैंडस्लैम में खिताब नहीं जीत पाई Sania Mirza
    by भाषा
    January 27, 2023
  • वाराणसी की तरह अयोध्या में भी सरयू किनारे बनेगी टेंट सिटी
    by बीएस संवाददाता
    January 27, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
59115.97 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स59116
-10891.81%
निफ्टी59116
-10890%
सीएनएक्स 50014814
-3582.36%
रुपया-डॉलर81.57
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Bajaj Auto3913.605.28
Supreme Inds.2537.055.18
Tata Motors439.254.83
AIA Engineering2570.653.52
Tata Motors-DVR222.503.25
PVR1711.452.93
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Bajaj Auto3925.955.61
Tata Motors438.404.62
Supreme Inds.2505.003.78
AIA Engineering2573.803.71
Tata Motors-DVR222.003.11
PVR1714.403.01
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks to Watch TodayFIH Hockey World Cup 2023Gold Rate TodayShare Market CrashNepal plane crashAdani Total Gas LimitedAir IndiaPathaan Box Office CollectionUnion Budget 2023
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us