एमफोर्ज का संयंत्र 17 दिन बंद

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 7:02 AM IST

आर्थिक मंदी की शिकार बनी वाहन कलपुर्जा निर्माता कंपनी एमफोर्ज इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने संयंत्र का कामकाज 17 दिन तक बंद रखने का फैसला किया है।


कंपनी के इस कदम से 200 से अधिक श्रमिक बिना वेतन के घर बैठने को बाध्य हो गए हैं। कंपनी ने उत्पादों की मांग में भारी कमी के कारण 1 दिसंबर और 17 दिसंबर के बीच अपने चिंचवाड संयंत्र में सभी कामकाज बंद रखने का फैसला किया है।

कंपनी दोपहिया वाहनों के लिए क्रैंक शाफ्ट, ब्रेकेट, ट्रांसमिशन गियर, स्टीयरिंग नुकल, बेवेल गियर आदि बनाती है।

First Published : December 3, 2008 | 11:16 PM IST