एएमडी की सहयोगी कंपनियां एक दूसरे के संपर्क में

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 7:09 AM IST

एएमडी ने एक नई पहल के तहत सारी इकाइयों की किसी भी बातों के लिए एकल खिड़की की घोषणा की है।
अब कंपनी की अन्य इकाइयां एएमडी के वितरण और विपणन विभाग के प्रमुख संदीप नाइक से सीधे संपर्क कर सकते हैं।
इसके तहत भारत, श्रीलंका, बंग्लादेश और नेपाल की सहयोगी कंपनियों से सीधे तौर पर सूचनाओं का आदान प्रदान संभव हो पाएगा। इससे समस्या को तुरंत सुलझाने में मदद मिलेगी।
नायक ने कहा कि कंपनी अपने चैनल सहयोगियों की वजह से हीं उन्नति कर रही है, इसलिए जरूरी है कि उनके नजदीकी बनाए रखा जाए।

First Published : December 5, 2008 | 2:05 PM IST