कोविड-19 महामारी के बीच ऑनलाइन सेल सीजन की तैयारी में जुटी एमेजॉन इंडिया ने भारत में 10 नए आपूर्ति केंद्र खोलने और सात मौजूदा केंद्रों का विस्तार करने की भी घोषणा की है।
ये नए केंद्र दिल्ली, मुंबई, बेंगलूरु, पटना, लखनऊ, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई, लुधियाना और अहमदाबाद में खोले जाएंगे और त्योहारी सीजन से पहले इनमें परिचालन शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही कंपनी के 15 राज्यों में अब 60 आपूर्ति केंद्र हो जाएंगे।
एमेजॉन इंडिया में कस्टमर फुलफिलमेंट ऑपरेशंस के उपाध्यक्ष (एपीएसी, एमईएनए और लैटम) अखिल सक्सेना ने कहा, ‘ भंडारण क्षमता में इजाफा भारत में निवेश के लिए हमारी दीर्घावधि प्रतिबद्घता के अनुरूप है। 60 आपूर्ति केंद्रों के विस्तार के साथ हम प्रतिस्पर्धी वेतन के साथ हजारों रोजगार अवसर पैदा करने की संभावना तलाशेंगे।’