निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज की ओर से घरेलू उड़ानों के किराए में कटौती की घोषणा के एक दिन बाद सरकारी स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने भी घरेलू उड़ानों के किराए में 35 से 82 फीसदी तक की कटौती का ऐलान किया है।
कंपनी के मुताबिक, करीब 20 रूटों पर किराए में कटौती की गई हैं, जिनमें मेट्रो रूट भी शामिल हैं। नई दरें मंगलवार से लागू हो गई हैं।
जेट एयरवेज ने सोमवार को किराए में करीब 40 फीसदी कटौती की घोषणा की थी। उधर, किंगफिशर एयरलाइंस भी 1 जनवरी से किराए में कटौती की करने की बात कह चुकी है।
स्पाइसजेट और जेटलाइट ने भी कटौती: सस्ते किराए की होड़ में स्पाइसजेट ने मूल किराए में 80 फीसदी और जेटलाइट ने 40 प्रतिशत की कटौती करने का ऐलान कर दिया है।