अबितिबी करेगी मिलें बंद छंटनी की भी तैयारी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 7:42 AM IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में छाई मंदी के कारण न्यूजप्रिंट बनाने वाली विश्व की सबसे बड़ी कंपनी अबितिबी बोवातर इंक ने अपनी बेकार पड़ी कम से कम 4 पेपर मिलों को बंद करने और लगभग 1,100 कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की है।


 समाचार पत्रों की घट रही मांग की वजह से अक्टूबर में न्यूजप्रिंट की मांग 18.2 फीसदी तक घट गई। कंपनी के मुख्य कार्यकारी डेविड जे. पैटरसन ने कहा, ‘ उत्तरी अमेरिका का न्यूजप्रिंट बाजार लगातार सिकुड़ रहा है और हमारे ग्राहकों ने हमें जानकारी दी है कि मांग में और गिरावट आने की आशंका है।’

उन्होंने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों ने भी संकेत दिया है कि आगामी महीनों में निर्यात में हो रही बढ़ोतरी पहले जैसी नहीं रहेगी।’

First Published : December 5, 2008 | 11:15 PM IST