इंडियन ऑयल के शुद्ध मुनाफे में 41 फीसदी का इजाफा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 09, 2022 | 11:31 PM IST

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने 31 दिसंबर 2008 को समाप्त तिमाही में 2958.59 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है, जो पिछले साल की समान अवधि के शुद्ध लाभ 2090.69 करोड़ रुपये से 41.51 फीसदी अधिक है।
मौजूदा तिमाही में कंपनी को सरकार की तरफ से विशेष ऑयल बॉन्ड के जरिये 9082.99 करोड़ रुपये का अनुदान भी मिला था।

First Published : January 30, 2009 | 3:14 PM IST