अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने देवी सी फूड एंड फाल्कन मैरीन एक्सपोर्ट को झींगा मछली के आयात के लिए चुना है।
गौरतलब है कि यह कंपनी अमेरिका को झींगा मछली निर्यात करने वाली 2 प्रमुख कंपनियों में से एक है। भारत से गर्म पानी में रहने वाली झींगा मछली के आयात के बारे में तीसरी प्रशासनिक समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया है।
जब दूसरी समीक्षा हुई थी तब भी इन दोनों कंपनियों को शामिल किया गया था। पहले दौर में भी देवी सी फूड एंड फाल्कन के साथ हिंदुस्तान यूनीलिवर के नाम शामिल थे। अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने अप्रैल में तीसरी समीक्षा के लिए 336 भारतीय कंपनियों को सूचीबद्ध किया था। अधिक कंपनियां होने की वजह से निर्यात में किसी भी खराब स्थिति से बचने के लिए विभाग ने अधिक निर्यात क्षमता वाली दो कंपनियों का अंतिम रूप से चयन किया था।
एक फरवरी 2007 से 31 जनवरी 2008 के बीच की दूसरी समीक्षा के दौरान अमेरिका ने न्यूनतम एंटी डंपिंग डयूटी 7.22 फीसदी में 1.06 फीसदी की कमी की है। अमेरिका की औसत डयूटी 10.17 फीसदी के आसपास है।