Skip to content
  सोमवार 27 मार्च 2023
Trending
March 27, 202327 मार्च को आसमान में होगा अद्भुत नजारा, बिना दूरबीन के नजर आएंगे ये 5 ग्रहMarch 27, 2023Corona Update: दिल्ली सरकार के अस्पतालों ने कोविड-19 महामारी से निपटने की तैयारियों का किया पूर्वाभ्यासMarch 27, 2023MI vs DC, WPL Final 2023: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हरायाMarch 27, 2023Odisha: CM पटनायक ने 2,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कियाMarch 27, 2023इनकम टैक्स और MCA डेटा से पकड़ी जाएगी GST चोरी, टैक्स चोरी को लेकर सख्त विभागMarch 27, 2023Stocks to watch: Paytm, Zydus Life, Crompton Greaves, NBCC जैसे शेयरों पर रहेगा फोकसMarch 27, 2023Share Market Today: मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की सपाट शुरुआत, फोकस में Paytm, Zydus Life, NBCCMarch 26, 2023ऑल्टरनेट निवेश फंडों की ओर होगा <br> रुख !March 26, 2023आलीशान मकानों के कारण अचल संपत्ति के बाजार में तेजी : विशेषज्ञMarch 26, 2023उपभोक्ता, टायर उद्योग की नजर कच्चे तेल पर
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  कमोडिटी  पैकिंग के लिए जूट की बोरियां, पंजाब को मिली मोहलत
कमोडिटी

पैकिंग के लिए जूट की बोरियां, पंजाब को मिली मोहलत

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता | कोलकाता—October 30, 2008 10:13 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

धान के रिकॉर्ड उत्पादन और जूट उत्पादन में कमी के चलते काफी पहले से यह आशंका जताई जा रही थी कि इस बार जूट की बोरियों की खासी कमी हो सकती है।


ऐसे में सरकार ने जूट पैकेजिंग (अनिवार्य) अधिनियम, 1997 के कुछ प्रावधानों में थोड़ी ढील दे दी है। फिलहाल यह ढील केवल पंजाब के लिए ही दी गई है। केंद्र सरकार ने पंजाब को धान की पैकिंग के लिए जूट की बोरियों का इस्तेमाल करने की अनिवार्यता खत्म कर दी है।

केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय ने पंजाब सरकार को 30 नवंबर या इससे पहले खरीदे गए धान की पैकिंग के लिए जूट बोरियों की 80 हजार गांठों को खरीदने से छूट दे दी है। सरकार के इस आदेश में साफतौर पर कहा गया है कि तय समय के बाद छूट नहीं दी जाएगी।

आदेश में कहा गया कि एक जनवरी 2008 या इसके बाद खरीदे गए अनाज की पैकिंग के लिए जूट की बोरियों का इस्तेमाल अनिवार्य है। बताया जा रहा है कि यह छूट हाल ही में पंजाब सरकार द्वारा केंद्रीय उपभोक्ता मामलों और खाद्य और जनवितरण प्रणाली के मंत्रालय को लिखे पत्र के बाद दी जा रही है।

इस पत्र में पंजाब सरकार ने लिखा था कि पहले के अनुमान से करीब 15 लाख टन ज्यादा धान पैदा होने की उम्मीद है। इस बार करीब 1.57 करोड़ टन धान पैदा होने की संभावना है। पंजाब का कहना था कि ऐसी हालत में जूट की करीब 80 हजार गांठों की कमी का अंदाजा है।

इस पत्र में कहा गया था कि यदि जूट की बोरियां न खरीदी गई तो एचडीपीई या पीपी बोरियों को इस्तेमाल की छूट दी जानी चाहिए। पंजाब का तर्क था कि विशेष मामला मानते हुए इन बोरियों को खुली बोलियों के जरिए खरीदने की अनुमति दी जानी चाहिए ताकि इससे धान की खरीद पर नकारात्मक असर न पड़े।

बाद में उपभोक्ता मामले एवं खाद्य और जनवितरण प्रणाली मंत्रालय ने जूट आयुक्त के साथ हुई बैठक में पाया कि 5.6 लाख गांठों की तुलना में महज 5.11 गांठों की आपूर्ति हो पाई है। इस तरह इस बार करीब 58 हजार जूट गांठों की कमी होने का खतरा है जबकि जूट के करीब 80 हजार गांठ और चाहिए।

जूट आयुक्त कार्यालय के मुताबिक, जूट उद्योग के पास करीब 2.43 लाख का ऑर्डर लंबित पड़ा है। जूट उद्योग की उत्पादन क्षमता इस समय करीब 2.20 लाख गांठें हैं। जूट आयुक्त के मुताबिक, अतिरिक्त उत्पादन के लिए जूट उद्योग को अतिरिक्त समय चाहिए।

लेकिन हालत यह है कि यह उद्योग 16 नवंबर से पहले जूट की बोरियों का अतिरिक्त उत्पादन करने की स्थिति में बिल्कुल ही नहीं है। इस बीच पंजाब सरकार ने सूचित किया कि इस बार धान के ज्यादा उत्पादन के चलते जूट की बोरियों की किल्लत हो जाएगी क्योंकि कम से कम 16 नवंबर तक जूट उद्योग अतिरिक्त बोरियों की आपूर्ति करने में असमर्थ है।

handbags of jute for packingpunjab feel relief
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

बारिश से गेहूं की कीमतों में गिरावट थमी

March 26, 2023 11:19 PM IST
कमोडिटी

Edible Oil Price: बीते सप्ताह खाद्य तेल, तिलहन कीमतों में गिरावट का रुख

March 26, 2023 12:51 PM IST
कमोडिटी

देश में उत्पादित प्राकृतिक गैस के लिए मूल्य सीमा तय करने पर विचार करेगा मंत्रिमंडल

March 26, 2023 12:10 PM IST
कमोडिटी

Maharashtra: बाजार में आमों की रिकॉर्ड आवक, गुणवत्ता पर खास नजर

March 24, 2023 11:25 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

बेलारूस में सामरिक परमाणु हथियार तैनात करेगा रूस : पुतिन

March 26, 2023 8:57 AM IST
अन्य समाचार

उज्ज्वला योजना पर कैबिनेट के फैसले से लाभार्थियों को बहुत मदद मिलेगी: PM Modi

March 25, 2023 1:12 PM IST
अन्य

भारत में एक दिन में Covid-19 के 1590 नए मामले सामने आए

March 25, 2023 11:26 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

भारतीय अमेरिकी गायकवाड़ फ्लोरिडा के विश्वविद्यालय के न्यासी मंडल में पुन: नियुक्त

March 25, 2023 9:05 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

RBI के बोर्ड ने वैश्विक घटनाओं के पड़ने वाले प्रभाव की समीक्षा की

March 24, 2023 11:30 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

भारत के साथ संबंध सुधारेगा पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, ग्रीन टेक्नोलॉजी पर होगा विशेष ध्यान

March 24, 2023 11:29 PM IST

Trending Topics


  • Stocks To Watch
  • Share Market Today
  • Hindenburg | Jack Dorsey
  • DDMA | Mock Drill on Earthquake
  • Narendra Modi
  • Google Doodle
  • Corona Update
  • Rupee vs Dollar

सबकी नजर


27 मार्च को आसमान में होगा अद्भुत नजारा, बिना दूरबीन के नजर आएंगे ये 5 ग्रह

March 27, 2023 10:13 AM IST

Corona Update: दिल्ली सरकार के अस्पतालों ने कोविड-19 महामारी से निपटने की तैयारियों का किया पूर्वाभ्यास

March 27, 2023 9:55 AM IST

MI vs DC, WPL Final 2023: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराया

March 27, 2023 9:26 AM IST

Odisha: CM पटनायक ने 2,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

March 27, 2023 9:18 AM IST

इनकम टैक्स और MCA डेटा से पकड़ी जाएगी GST चोरी, टैक्स चोरी को लेकर सख्त विभाग

March 27, 2023 9:12 AM IST

Latest News


  • 27 मार्च को आसमान में होगा अद्भुत नजारा, बिना दूरबीन के नजर आएंगे ये 5 ग्रह
    by भाषा
    March 27, 2023
  • Corona Update: दिल्ली सरकार के अस्पतालों ने कोविड-19 महामारी से निपटने की तैयारियों का किया पूर्वाभ्यास
    by भाषा
    March 27, 2023
  • MI vs DC, WPL Final 2023: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराया
    by भाषा
    March 27, 2023
  • Odisha: CM पटनायक ने 2,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
    by भाषा
    March 27, 2023
  • इनकम टैक्स और MCA डेटा से पकड़ी जाएगी GST चोरी, टैक्स चोरी को लेकर सख्त विभाग
    by बीएस वेब टीम
    March 27, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
57766.81 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स57767
2400.42%
निफ्टी57767
2400%
सीएनएक्स 50014309
300.21%
रुपया-डॉलर82.24
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
EPL Ltd162.503.50
Thyrocare Tech.446.653.03
Aurobindo Pharma514.552.87
Lupin656.502.62
Krishna Institu.1359.752.60
Adani Green1054.902.42
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Thyrocare Tech.447.603.31
Phoenix Mills1318.202.84
Aurobindo Pharma513.002.51
Lupin653.802.16
Delhivery330.552.13
Adani Green1049.201.93
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks To WatchShare Market TodayHindenburg | Jack DorseyDDMA | Mock Drill on EarthquakeNarendra ModiGoogle DoodleCorona UpdateRupee vs Dollar
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us