एशियाई बाजार में सोने में चार महीनों की न्यूनतम गिरावट के बाद सोमवार को इसकी कीमतें चढ़ गई।
कच्चे तेल के 116 डालर प्रति बैरल पर पहुंच जाने और बेस मेटल में आई मजबूती के चलते सोने की कीमतों में तेजी की रूख दर्ज किया गया। तत्काल आपूर्ति किए जाने वाला सोना सिंगापुर के बाजार में 7. 99 डालर या 0. 9 फीसदी बढ़कर 864. 45 डालर प्रति आउंस पर पहुंच गया।
इसी तरह चांदी भी 1.6 फीसदी चढ़कर 16,665 डॉलर प्रति आउंस पर जा पहुंची। न्यू यॉर्क में सोना चार महीनों की न्यूनतम गिरावट को दर्शाता हुआ तीसरे सप्ताह के दो मई को 846. 22 डालर प्रति आउंस के स्तर पर पहुंच गया। गौरतलब है कि कच्चे तेल के दाम चार डॉलर प्रति बैरल से मजबूत हुए और आज 116 डालर प्रति बैरल पर कारोबार किया।