वैश्विक बाजारों से मिले सकरात्मक संकेतों के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुरुआती कारोबार में सोना सोमवार को 316 रुपये की तेजी के साथ 53,972 रुपए प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया। वहीं चांदी का भाव 1,457 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ 65,891 रुपये पर पहुंच गया। इस बीच 22 कैरेट सोना 289 रुपये की तेजी के साथ 49,438 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
घरेलू वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का फरवरी वायदा 246 रुपये यानी 0.46 फीसदी बढ़कर 54,096.00 पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह चांदी का मार्च वायदा 588 रुपये यानी 0.88 फीसदी की तेजी के साथ 67,037.00 पर है।
ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 2.02 फीसदी की तेजी के साथ 1,799.65 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
कमोडिटी | 04/12/202 | 05/12/2022 | अंतर |
सोना 24 कैरेट (999) | 53,656 | 53,972 | 316 |
सोना 24 कैरेट (995) | 53,441 | 53,756 | 315 |
सोना 22 कैरेट (916) | 49,149 | 49,438 | 289 |
चांदी | 64,434 | 65,891 | 1,457 |