Skip to content
  रविवार 26 मार्च 2023
Trending
March 26, 2023सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कंपनियों के गिरवी शेयरों पर नजर रखें: वित्त मंत्रालयMarch 26, 2023RCap insolvency: हिंदुजा ज्यादा पेशकश का इच्छुक नहींMarch 26, 2023छंटनी के बावजूद, एक्सेंचर के नतीजों से आईटी कंपनियों को राहतMarch 26, 2023Paytm को RBI से राहत, पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस आवदेन फिर सौंपने के लिए मिली मोहलतMarch 26, 2023संसद में चर्चा जरूरीMarch 26, 2023ब्रोकिंग पर हमारी वित्तीय निर्भरता अब बहुत घटी है: CEO, ICICI SecuritiesMarch 26, 2023म्युनिसिपल बॉन्ड पर सरकार का जोर, केंद्र ने की 30 से ज्यादा शहरों की पहचानMarch 26, 2023स्थानीय मीडिया के लिए बढ़ता आकर्षणMarch 26, 2023सिखों की नाराजगी की चार प्रमुख वजहMarch 26, 2023स्पे​शियल्टी का दायरा बढ़ने से सन फार्मा को ताकत, ब्रोकरों को भी पसंद आ रहा कंपनी का दांव
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  कमोडिटी  अदरक हुआ महंगा और निर्यात भी घटा
कमोडिटी

अदरक हुआ महंगा और निर्यात भी घटा

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता | कोच्चि—May 4, 2009 11:41 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

सूखे अदरक के घरेलू बाजार में इस समय तेजी है। इसकी प्रमुख वजह यह है कि हाल के सप्ताहों में मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई है, जबकि उसके मुताबिक आपूर्ति नहीं हो रही है।
बेहतरीन गुणवत्ता वाली अदरक की कीमत इस समय बढ़कर 14,000 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है, जबकि बेहतरीन अदरक बाजार में बहुत कम है। कीमतों में तेज बढ़ोतरी की वजह से इसके निर्यात पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, क्योंकि दुनिया के बड़े अदरक निर्यातक, चीन में इसकी कीमतें भारत की तुलना में आधी हैं।
अदरक के उत्पादन के मौसम, जनवरी के मध्य में इसकी कीमतें 8,000-8500 रुपये प्रति क्विंटल थीं। उस समय आवक बहुत ज्यादा थी। लेकिन बाद में इसकी कीमतें बढ़कर 13,000 से 14,000 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गईं।
इसकी खेती से संबंधित विशेषज्ञों के मुताबिक सूखे अदरक का उत्पादन केरल जैसे राज्यों में कम हो रहा है, क्योंकि देश भर में हरे अदरक की मांग ज्यादा है। कुछ साल पहले केरल में सूखी अदरक का उत्पादन 15,000 टन था, जबकि इस समय यह घटकर 4,000-5,000 टन रह गया है।
कीमतों में बढ़ोतरी की प्रमुख वजह उत्पादन में आई कमी है। अदरक प्रसंस्करण इकाइयां कर्नाटक के शिमोगा में हैं, और घरेलू मांग मुख्य रूप से कर्नाटक में हुए उत्पादन से ही पूरी होती है। हरी अदरक की खास किस्म, जिससे सूखी अदरक प्राप्त होती है, के उत्पादन में आई गिरावट प्रसंस्करण उद्योग के लिए खतरे की घंटी है।
कोच्चि के निकट कुरुप्पमपाडी जैसे इलाकों में इसकी खेती के क्षेत्रफल में गिरावट दर्ज की गई है, जहां सूखी अदरक का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है। शहरीकरण की वजह से भी इसके उत्पादन में खासी गिरावट आई है।
अदरक का प्रसंस्करण करने वाले मुख्य रूप से आयात पर निर्भर हैं, जो स्थानीय किस्म की तुलना में बहुत सस्ते दर पर मिल जाता है। चीन में अदरक 1,270 डॉलर प्रति टन, जबकि नाइजीरिया में 800 डॉलर प्रति टन है।
इथियोपिया में अदरक सबसे कम भाव, 600 डॉलर प्रति टन के हिसाब से मिलती है, जबकि भारतीय किस्म 2,500-2,700 डॉलर प्रति टन के भाव मिलती है। इस तरह से देखें तो भारत से अदरक का निर्यात बहुत महंगा होता है और केवल पश्चिमी एशिया के देशों में यहां से अदरक का निर्यात होता है, जहां भारतीय इसे पसंद किया जाता है।
पिछले साल के दौरान कोचीन पोर्ट से 1,490 टन अदरक का निर्यात हुआ, जिसमें से 900 टन पश्चिम एशिया भेजा गया। भारत से अमेरिका को अदरक का निर्यात नहीं किया जाता है, क्योंकि वहां अन्य देशों से सस्ते में अदरक पहुंच जाती है।
अप्रैल-फरवरी 2008-09 के दौरान अदरक का कुल निर्यात गिरकर 4,400 टन रह गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 6435 टन अदरक का निर्यात हुआ था। इस तरह से मात्रा के हिसाब से निर्यात में 31.6 प्रतिशत की गिरावट आई है। चालू वित्त वर्ष में मसाला बोर्ड के 7000 टन के निर्यात के लक्ष्य का केवल 62.9 प्रतिशत निर्यात ही किया जा सका है।

ginger costlier and export also reduced
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
कमोडिटी

Edible Oil Price: बीते सप्ताह खाद्य तेल, तिलहन कीमतों में गिरावट का रुख

March 26, 2023 12:51 PM IST
कमोडिटी

देश में उत्पादित प्राकृतिक गैस के लिए मूल्य सीमा तय करने पर विचार करेगा मंत्रिमंडल

March 26, 2023 12:10 PM IST
कमोडिटी

Maharashtra: बाजार में आमों की रिकॉर्ड आवक, गुणवत्ता पर खास नजर

March 24, 2023 11:25 PM IST
कमोडिटी

Delhi Gold Rate: सोने में 70 रुपये की तेजी, चांदी में भी आई चमक

March 24, 2023 6:28 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

भारतीय अमेरिकी गायकवाड़ फ्लोरिडा के विश्वविद्यालय के न्यासी मंडल में पुन: नियुक्त

March 25, 2023 9:05 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

RBI के बोर्ड ने वैश्विक घटनाओं के पड़ने वाले प्रभाव की समीक्षा की

March 24, 2023 11:30 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

भारत के साथ संबंध सुधारेगा पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, ग्रीन टेक्नोलॉजी पर होगा विशेष ध्यान

March 24, 2023 11:29 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

ऐक्सेंचर में छंटनी के ऐलान से आईटी पेशेवर हैरान-परेशान

March 24, 2023 10:39 PM IST
आपका पैसा

वित्त विधेयक 2023 में संशोधन से टैक्सपेयर्स को मिली राहत, सात लाख रुपये से ऊपर केवल अतिरिक्त आय पर ही देना होगा टैक्स

March 24, 2023 6:47 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

World TB Day 2023: WHO ने टीबी के खात्मे के लिए सरकारी और सामाजिक स्तर पर सहयोग का आह्वान किया

March 24, 2023 4:54 PM IST

Trending Topics


  • Stocks To Watch
  • Share Market Today
  • Hindenburg | Jack Dorsey
  • DDMA | Mock Drill on Earthquake
  • Narendra Modi
  • Google Doodle
  • Corona Update
  • Rupee vs Dollar

सबकी नजर


सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कंपनियों के गिरवी शेयरों पर नजर रखें: वित्त मंत्रालय

March 26, 2023 9:02 PM IST

RCap insolvency: हिंदुजा ज्यादा पेशकश का इच्छुक नहीं

March 26, 2023 8:57 PM IST

छंटनी के बावजूद, एक्सेंचर के नतीजों से आईटी कंपनियों को राहत

March 26, 2023 8:53 PM IST

Paytm को RBI से राहत, पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस आवदेन फिर सौंपने के लिए मिली मोहलत

March 26, 2023 8:50 PM IST

संसद में चर्चा जरूरी

March 26, 2023 8:49 PM IST

Latest News


  • सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कंपनियों के गिरवी शेयरों पर नजर रखें: वित्त मंत्रालय
    by निकेश सिंह
    March 26, 2023
  • RCap insolvency: हिंदुजा ज्यादा पेशकश का इच्छुक नहीं
    by देव चटर्जी
    March 26, 2023
  • छंटनी के बावजूद, एक्सेंचर के नतीजों से आईटी कंपनियों को राहत
    by शिवानी शिंदे
    March 26, 2023
  • Paytm को RBI से राहत, पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस आवदेन फिर सौंपने के लिए मिली मोहलत
    by आर्यमान गुप्ता
    March 26, 2023
  • संसद में चर्चा जरूरी
    by बीएस संपादकीय
    March 26, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
57527.10 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स57527
-3980.69%
निफ्टी57527
-3980%
सीएनएक्स 50014279
-1250.87%
रुपया-डॉलर82.24
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
ITI97.8411.19
Cyient1001.556.36
Minda Corp210.854.93
Adani Green1030.004.84
GE Shipping Co623.903.94
Zydus Wellness1531.353.89
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
ITI98.2012.04
Cyient1001.206.05
Adani Green1029.354.78
GE Shipping Co624.453.87
Adani Transmissi1124.553.70
Zydus Wellness1524.553.64
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks To WatchShare Market TodayHindenburg | Jack DorseyDDMA | Mock Drill on EarthquakeNarendra ModiGoogle DoodleCorona UpdateRupee vs Dollar
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us