Skip to content
  गुरूवार 23 मार्च 2023
Trending
March 23, 2023Stocks to Watch: Reliance, HAL, Hero MotoCorp, Nazara Tech, L&T, Power Grid पर फोकसMarch 23, 2023Share Market Today: ग्लोबल मार्केट से संकेत, कमजोर हो सकती है बाजार की शुरुआतMarch 22, 2023व्यापार बढ़ने के कारण उत्पादन आधारित उत्सर्जन में वृद्धिMarch 22, 2023नरमी के दौर में बैंकों की दरों पर रीपो रेट का ज्यादा असरMarch 22, 2023महंगाई की मार से गुड़ी पड़वा पर सोने के आभूषणों की बिक्री सुस्तMarch 22, 2023फिलीपींस और मोरक्को ने अपनाना शुरू किया आधार का तरीकाMarch 22, 2023आधी वैश्विक शहरी आबादी के सामने पानी की कमी का संकटMarch 22, 2023वित्त वर्ष 25 तक सड़क डेवलपरों का ऋण बढ़कर हो जाएगा 30 हजार करोड़ : रिपोर्टMarch 22, 2023जल संरक्षण में बेंचमार्क स्थापित करने में लगी हिन्दुस्तान जिंकMarch 22, 2023Hurun Global Rich List: Adani को हर हफ्ते 3 हजार करोड़ का घाटा
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  कमोडिटी  एफएओ ने माना, बढ़ सकता है देश में धान का उत्पादन
कमोडिटी

एफएओ ने माना, बढ़ सकता है देश में धान का उत्पादन

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता | मुंबई—July 21, 2008 1:37 AM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

समय से पहले मानसून के आ धमकने और उत्पादन क्षेत्रों में काफी अच्छी बारिश होने से इस बार देश में धान के कुल उत्पादन में बढ़ोतरी का अनुमान है।


संयुक्त राष्ट्र संघ की संस्था खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा जारी एक रिपोर्ट में संभावना जतायी गयी है कि इस साल भारत में धान के उत्पादन में लगभग 1.39 फीसदी यानी 20 लाख टन की वृद्धि हो सकती है। एफएओ का अनुमान है कि इस साल यहां धान का कुल उत्पादन 14.55 करोड़ टन रहेगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल (2007) 14.35 करोड़ टन धान का उत्पादन हुआ था। जबकि 2006 में 14 करोड़ धान पैदा किया गया था। केंद्रीय कृषि विभाग द्वारा इकट्ठे किए गए आंकड़ों के मुताबिक, अब तक धान के रकबे में 5.45 फीसदी की वृद्धि हो चुकी है। पिछले साल इसी समय जहां 86.90 लाख हेक्टेयर में  धान की रोपाई हो चुकी थी वहीं इस साल 92.35 लाख हेक्टेयर में रोपाई हो चुकी है।

विश्लेषकों के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानूसन के बेहतर रहने के चलते इस साल खरीफ उत्पादन की शुरुआती तस्वीर बढ़िया दिख रही है। फिर भी इसकी वास्तविक स्थिति तभी बेहतर हो पाएगी, जब जुलाई और अगस्त में भी यह मानसून अच्छी बारिश करा सके। हालांकि धान के दो मुख्य उत्पादक राज्य आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र ने कम बारिश के चलते राज्य में सूखे जैसी स्थिति की घोषणा की है। मौसम विभाग ने इन इलाकों की स्थिति में जल्द ही सुधार आने के संकेत दिए हैं और कहा है कि यहां जल्द ही अच्छी बारिश हो सकती है।

देश के उत्तरी और पूर्वी राज्यों जैसे जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में पर्याप्त बारिश हुई है जबकि पश्चिमी राजस्थान, गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत बारिश ही हुई है। दूसरी ओर, दक्षिणी और पश्चिमी राज्यों कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में सामान्य से कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अब तक देश के 36 में से 23 सब-डिवीजनों में औसत बारिश हुई है पर 13 में औसत से कम बारिश हुई है।

जून में इस साल 268.5 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि इस महीने में बारिश का औसत 243.8 मिलीमीटर है। इस तरह देश में जून महीने में औसत से 10 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। मोटे अनाजों और दालों के रकबे में भी क्रमश: 9.01 फीसदी और 2.18 फीसदी की वृद्धि हो चुकी है। 87.35 लाख हेक्टेयर और 30.85 लाख हेक्टेयर में मोटे अनाजों और दालों की बुआई की जा चुकी है। एफएओ की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इस साल देश का कुल खाद्यान्न उत्पादन पिछले साल के 25.5 करोड़ टन की तुलना में थोड़ा बढ़कर 25.79 करोड़ टन हो जाएगा।

साल 2006 में तो खाद्यान्नों का कुल उत्पादन 24.26 करोड़ टन ही रहा था। अभी-अभी खत्म हुए रबी सीजन में बेहतरीन मौसम के चलते गेहूं के कुल उत्पादन में जोरदार बढ़त दर्ज की गई। 2007 के रबी सीजन की तुलना में इस बार 22 लाख टन ज्यादा गेहूं उपजाया गया। इस बार गेहूं का कुल उत्पादन 7.8 करोड़ टन रहा जो पिछले 8 सालों में सबसे ज्यादा है।

खाद्यान्नों के उत्पादन में ऐसी बढ़ोतरी होने से विश्लेषकों का मानना है कि 2008-09 साल में देश की खाद्यान्न जरूरतों को आसानी से पूरा किया जा सकेगा। 2006-07 के दौरान देश को 67 लाख टन जबकि 2007-08 में 20 लाख टन गेहूं का आयात करना पड़ा था। एफएओ के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 2008 में दुनिया का खाद्यान्न उत्पादन 218 करोड़ टन हो जाएगा। पिछले साल की तुलना में यह 2.8 फीसदी ज्यादा पर पहले के अनुमान से कम है।

fao expectedprocurement of rice could be increase in country
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
कमोडिटी

महंगाई की मार से गुड़ी पड़वा पर सोने के आभूषणों की बिक्री सुस्त

March 22, 2023 11:34 PM IST
उत्तर प्रदेश

यूपी के किसानों को बेमौसम बारिश की मार, अब कैसा होगा रबी की फसलों का बाजार

March 22, 2023 4:49 PM IST
अर्थव्यवस्था

मध्य प्रदेश में गेहूं की खरीद प्रक्रिया फिर शुरू, बेमौसम बारिश के चलते उठाया गया कदम

March 21, 2023 11:27 PM IST
कमोडिटी

Delhi Gold Rate: सोना 470 रुपये टूटा, चांदी 420 रुपये फिसली

March 21, 2023 5:57 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

कैंसर मुक्त हुई नवरातिलोवा, TV कमेंट्री पर लौटी

March 22, 2023 11:54 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

विश्व की 26 प्रतिशत आबादी के पास सुरक्षित पीने का पानी नहीं, 46 फीसदी लोग बुनियादी स्वच्छता से वंचित: United Nations

March 22, 2023 11:43 AM IST
अन्य

प्रधानमंत्री मोदी ने नव संवत्सर, नवरात्र, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह की दी बधाई

March 22, 2023 10:20 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी में अहम भूमिका निभाता है हैदराबाद: US

March 22, 2023 9:57 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान में आए भूकंप में 9 लोगों की मौत, कई घायल

March 22, 2023 9:47 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

वैश्विक दूरसंचार निकाय में 6G पर चर्चा के लिए भारत की पहल

March 21, 2023 11:30 PM IST

Trending Topics


  • Stocks To Watch
  • Share Market Today
  • Tata Motors
  • Iindia-US Strategic Partnership
  • Rupee vs Dollar
  • Covid-19 Updates
  • World Water Day 2023
  • Narendra Modi

सबकी नजर


Stocks to Watch: Reliance, HAL, Hero MotoCorp, Nazara Tech, L&T, Power Grid पर फोकस

March 23, 2023 8:29 AM IST

Share Market Today: ग्लोबल मार्केट से संकेत, कमजोर हो सकती है बाजार की शुरुआत

March 23, 2023 8:20 AM IST

व्यापार बढ़ने के कारण उत्पादन आधारित उत्सर्जन में वृद्धि

March 22, 2023 11:35 PM IST

नरमी के दौर में बैंकों की दरों पर रीपो रेट का ज्यादा असर

March 22, 2023 11:35 PM IST

महंगाई की मार से गुड़ी पड़वा पर सोने के आभूषणों की बिक्री सुस्त

March 22, 2023 11:34 PM IST

Latest News


  • Stocks to Watch: Reliance, HAL, Hero MotoCorp, Nazara Tech, L&T, Power Grid पर फोकस
    by बीएस वेब टीम
    March 23, 2023
  • Share Market Today: ग्लोबल मार्केट से संकेत, कमजोर हो सकती है बाजार की शुरुआत
    by बीएस वेब टीम
    March 23, 2023
  • व्यापार बढ़ने के कारण उत्पादन आधारित उत्सर्जन में वृद्धि
    by सचिन मामपट्टा
    March 22, 2023
  • नरमी के दौर में बैंकों की दरों पर रीपो रेट का ज्यादा असर
    by सुब्रत पांडा
    March 22, 2023
  • महंगाई की मार से गुड़ी पड़वा पर सोने के आभूषणों की बिक्री सुस्त
    by बीएस संवाददाता
    March 22, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
58214.59 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स58215
1400.24%
निफ्टी58215
1400%
सीएनएक्स 50014460
490.34%
रुपया-डॉलर82.55
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Fine Organic4418.708.58
One 97624.556.87
Brightcom Group20.266.18
360 ONE426.656.15
Uflex368.155.96
Emami365.955.89
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Fine Organic4406.308.26
One 97624.056.88
360 ONE428.706.79
Brightcom Group20.256.30
Emami366.306.17
Uflex367.305.80
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks To WatchShare Market TodayTata MotorsIindia-US Strategic PartnershipRupee vs DollarCovid-19 UpdatesWorld Water Day 2023Narendra Modi
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us