Skip to content
  गुरूवार 8 जून 2023
Trending
June 7, 2023हेड के शतक और स्मिथ की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत बड़े स्कोर की ओर आस्ट्रेलियाJune 7, 2023PM Modi की माँ हीराबेन पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा को आमंत्रणJune 7, 202335 फीसदी गुलाबी नोट पहुंचे बैंक, 2 हजार का नोट जमा कराने में ये तीन राज्य सबसे आगेJune 7, 2023Editorial: नई तकनीक से लैस दुनिया कर रही इंतजारJune 7, 2023OECD ने वित्त वर्ष 24 के लिए भारत के वृद्धि अनुमान को बढ़ाकर 6 फीसदी कियाJune 7, 2023चतुराई और सही कदम के बीच चयन, जीवन में क्या करना बेहतर ?June 7, 2023क्षमता वृद्धि: सहकारी क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजनाJune 7, 2023अगली तिमाही में बैंकों के कर्ज को मिलेगी गति: NBFCJune 7, 2023Allcargo की कंपनी लॉजिस्टिक पार्कों में अपनी हिस्सेदारी 400 करोड़ रुपये में बेचेगीJune 7, 2023कर्नाटक हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ शीर्ष अदालत जाएगा गेम्सक्राफ्ट मामला
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  कमोडिटी  केरोसिन के इस्तेमाल में कमी लेकिन कीमतों में इजाफा
कमोडिटी

केरोसिन के इस्तेमाल में कमी लेकिन कीमतों में इजाफा

बीएस संवाददाताबीएस संवाददाता| मुंबई—March 22, 2022 11:20 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

गरीब आदमी का ईंधन कहे जाने वाले मिट्टी तेल या केरोसिन के भाव बड़े शहरों में दोगुने से अधिक बढ़ चुके हैं जबकि इसके इस्तेमाल में कमी आ रही है।
केरोसिन के भाव कोलकाता और मुंबई में अप्रैल 2020 के मुकाबले इस साल फरवरी में 104 से 112 फीसदी तक बढ़ गए। देश में अप्रैल 2020 के आसपास ही कोविड-19 महामारी की शुरुआत भी हुई थी। चेन्नई में इस दौरान कीमत में 10.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ऐतिहासिक रूप से चेन्नई ने ईंधन के लिए अधिक सरकारी सब्सिडी दी है।
कुछ वर्ष पहले के मुकाबले कीमत वृद्घि और भी अधिक है।
कीमत वृद्घि का असर पहले जितना नहीं रहा क्योंकि अधिकांश आबादी ने रसोई गैस (एलपीजी) जैसे अपेक्षाकृत स्वच्छ ईंधन का विकल्प चुन लिया है। सरकार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से दी जा रही केरोसिन की घरेलू खपत 2014-15 के 69 लाख टन से घटकर 2020-21 में 16 लाख टन रह गई।        
इसके अलावा, केरोसिन के उत्पादन और खपत में लगातार अंतर बना हुआ है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक केरोसिन की समग्र खपत में घरेलू खपत की हिस्सेदारी 90 फीसदी है। केरोसिन की समग्र खपत में औद्योगिक और अन्य इस्तेमाल को भी शामिल किया जाता है।
अप्रैल 2021 और इस साल जनवरी के बीच केरोसिन की कुल खपत 13 लाख टन थी जबकि उत्पादन 16 लाख टन था। हाल के वर्षों में उत्पादन में कमी आ रही है। खपत में भी उल्लेखनीय स्तर की कमी आई है।
इसका मतलब यह नहीं है कि केरोसिन का इस्तेमाल पूरी तरह से समाप्त हो चुका है हालांकि, सब्सिडी के जरिये बजट सहायता में कमी आई है।
2019 और 2021 के बीच समाज के कुछ वर्गों में केरोसिन का इस्तेमाल बढ़ा है जिसका खुलासा झारखंड में ऊर्जा के इस्तेमाल पर इनिशिएटिव फॉर सस्टेनेबल एनर्जी पॉलिसी (आईएसईपी) अध्ययन में हुआ है। यह अध्ययन झारखंड रूरल एनर्जी ऐक्सेस: एंड्युरिंग चैलेंजेज इन क्वालिटी, अफोर्डेबिलिटी ऐंड बिलिंग शीर्षक से जनवरी में प्रकाशित हुआ था।
विश्व बैंक की सलाहकार दीक्षा बिजलानी, यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग में एसोसिएट प्रोफेसर माइकेल एक्लिन, यूनिवर्सिटी ऑफ मयामी में सहायक प्रोफेसर ब्रायन ब्लैंकनशिप, आईएसईपी के कार्यक्रम प्रबंधक वागीश नंदन और जॉन्स हॉपकिंस स्कूल ऑफ एडवांस्ड इंटरनैशनल स्टडीज में प्रोफेसर जोहांस उर्पेलेनेन द्वारा लिख अध्ययन में कहा गया है, ‘आदिवासी परिवारों में प्रकाश के लिए केरोसिन पर निर्भरता 11 फीसदी से बढ़कर 21 फीसदी हो गई है और ग्रिड पहुंच के साथ विद्युतीकृत आदिवासी परिवारों में प्रकाश के प्राथमिक स्रोत के तौर पर ग्रिड का इस्तेमाल 87 फीसदी से कम होकर 74 फीसदी हो गई जबकि बिजली की पहुंच हासिल करने वाले समग्र आदिवासी परिवारों की संख्या में इजाफा हुआ है।’  
बिजली के इस्तेमाल में गिरावट के लिए जिम्मेदार विभिन्न कारणों में से एक बिजली आपूर्ति की खराब हालत बताई जा रही है।
रसोई गैस के इस्तेमाल में कमी के लिए इसके दाम को भी अहम कारण माना गया है।
इस अध्ययन में कहा गया है, ‘असंतोष के लिए कीमत अभी भी एक प्रमुख कारण है जिसके बाद गैस भरवाने के लिए तय की जाने वाली दूरी की बात आती है। रसोई गैस लेने में रुचि के बावजूद परिवारों में लगातार इसके इस्तेमाल में बड़ी बाधाओं में कनेक्शन लेने की लागत और एलपीजी भरवाने पर आने वाला मासिक खर्च शामिल हैं।’
कई राज्य पहले ही खुद को केरोसिन के इस्तेमाल से मुक्त घोषित कर चुके हैं।
सरकार की भारतीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस सांख्यिकी 2020-21 रिपोर्ट में कहा गया है, ‘2020-21 के दौरान आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, दिल्ली, हरियाणा, लद्दाख, पुदुच्चेरी और पंजाब केरोसिन मुक्त हैं।’

आबादीईंधनएलपीजीकेरोसिनगरीबमिट्टी तेलरसोई गैससब्सिडी
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

फसलों के समर्थन मूल्य में केंद्र ने की रिकॉर्ड वृद्धि, 5 से 10 फीसदी तक बढ़ी MSP

June 7, 2023 10:44 PM IST
कमोडिटी

Kharif crop MSP: खरीफ फसलों के एमएसपी में 10 फीसदी वृद्धि

June 7, 2023 4:05 PM IST
कमोडिटी

Gold Silver Price Today : चांदी 72 हजार रुपये से नीचे, सोने के दाम में भी गिरावट

June 7, 2023 11:19 AM IST
कमोडिटी

अन्य तेल सस्ते होने से घटने लगी पाम तेल की मांग

June 6, 2023 6:16 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका Air India की उड़ान को रूस में उतारे जाने के मामले पर करीबी नजर रख रहा

June 7, 2023 10:59 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

Global Economy: वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बुरी खबर, इस साल वृद्धि दर में बड़ी गिरावट की आशंका

June 6, 2023 9:43 PM IST
आपका पैसा

HRA Claim: माता-पिता के साथ रहने पर भी कर सकते है हाउस रेंट अलाउंस का दावा, आसान शब्दों में जानिए पूरा प्रोसेस

June 6, 2023 5:47 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

BBC Income Tax Case: ब्रिटेन के सरकारी मीडिया ने कबूला, भारत में चुकाया कम टैक्स 

June 6, 2023 5:05 PM IST
आपका पैसा

EPFO Equity Investments: ईपीएफओ की स्टॉक मार्केट में निवेश बढ़ाने की योजना, वित्त मंत्रालय से जल्द ली जायेगी मंजूरी

June 6, 2023 4:37 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

ईरान ने अमेरिका के साथ जारी तनाव के बीच हाइपरसोनिक मिसाइल निर्माण का किया दावा

June 6, 2023 3:31 PM IST

Trending Topics


  • Stock Market Live Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • Ind vs Aus WTC Final 2023
  • Rupee vs Dollar
  • Gold-Silver Price
  • Adani Groups Shares
  • Petrol-Diesel Price
  • Odisha Train Accident
  • RBI Repo Rate

सबकी नजर


हेड के शतक और स्मिथ की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत बड़े स्कोर की ओर आस्ट्रेलिया

June 7, 2023 11:50 PM IST

PM Modi की माँ हीराबेन पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा को आमंत्रण

June 7, 2023 11:37 PM IST

35 फीसदी गुलाबी नोट पहुंचे बैंक, 2 हजार का नोट जमा कराने में ये तीन राज्य सबसे आगे

June 7, 2023 11:30 PM IST

Editorial: नई तकनीक से लैस दुनिया कर रही इंतजार

June 7, 2023 11:20 PM IST

OECD ने वित्त वर्ष 24 के लिए भारत के वृद्धि अनुमान को बढ़ाकर 6 फीसदी किया

June 7, 2023 11:14 PM IST

Latest News


  • हेड के शतक और स्मिथ की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत बड़े स्कोर की ओर आस्ट्रेलियाJune 7, 2023
  • PM Modi की माँ हीराबेन पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा को आमंत्रणJune 7, 2023
  • 35 फीसदी गुलाबी नोट पहुंचे बैंक, 2 हजार का नोट जमा कराने में ये तीन राज्य सबसे आगेJune 7, 2023
  • Editorial: नई तकनीक से लैस दुनिया कर रही इंतजारJune 7, 2023
  • OECD ने वित्त वर्ष 24 के लिए भारत के वृद्धि अनुमान को बढ़ाकर 6 फीसदी कियाJune 7, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stock Market Live UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayInd vs Aus WTC Final 2023Rupee vs DollarGold-Silver PriceAdani Groups SharesPetrol-Diesel PriceOdisha Train AccidentRBI Repo Rate
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us