Skip to content
  बुधवार 22 मार्च 2023
Trending
March 22, 2023ब्रिटेन की महंगाई दर ने पार किया अनुमान, विश्लेषक भी हो गए हैरानMarch 22, 20236G की तरफ भारत ने बढ़ाया कदम, PM मोदी ने लॉन्च किया ITU का एरिया ऑफिस और 6G टेस्टिंग बेडMarch 22, 2023कोविड के बढ़ते मामलों पर सरकार सतर्क, पीएम मोदी ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठकMarch 22, 2023Excise Policy Case : 5 अप्रैल तक जेल में रहेंगे मनीष सिसोदिया, ED ने नहीं मांगी आगे की रिमांडMarch 22, 2023UAPA के तहत साल 2022, 2023 के दौरान 23 व्यक्तियों को आतंकवादी घोषित किया गया: सरकारMarch 22, 2023Shooting World Cup: विश्‍व कप निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारत के सरबजोत सिंह ने पहला गोल्ड मेडल जीताMarch 22, 2023Delhi Budget 2023: दिल्ली के वित्त मंत्री ने 2023-24 के लिए पेश किया 78,800 करोड़ रुपये का बजटMarch 22, 2023Bharat 6G Mission: PM नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया 6G टेस्ट बेडMarch 22, 2023IND vs AUS 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसलाMarch 22, 2023भारत के हवाई अड्डों का राजस्व अगले वित्त वर्ष तक बढ़कर 3.9 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  कमोडिटी  अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर कपास बेचे निगम : कपड़ा उद्योग
कमोडिटी

अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर कपास बेचे निगम : कपड़ा उद्योग

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता | मुंबई—November 5, 2008 10:05 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

घरेलू कपड़ा उद्योग ने मांग की है कि भारतीय कपास निगम (सीसीआई) को अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर कपास की बिक्री करनी चाहिए।


कपड़ा उद्योग की यह मांग वैसे समय में आई है जब सरकार द्वारा इस साल के सितंबर में घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) वर्तमान बाजार कीमतों से कहीं अधिक हैं। इस बात को लेकर उद्योग से जुड़े दिग्गजों की बैठक आज नई दिल्ली में हो रही है जिसमें इस मुद्दे पर बातचीत की जाएगी तथा सरकार के सामने अपनी मांगे रखी जाएंगी।

साल 2008-09 में ‘मीडियम लॉन्ग स्टेबल’ कपास का एमएसपी सरकार ने बढ़ा कर 2,500 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है, पिछले साल यह 1,900 रुपये प्रति क्विंटल था। ‘लॉन्ग स्टेबल’ कपास के न्यूनतम समर्थन मूल्यों में पिछले साल के मुकाबले 47.78 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है और इसे 2,030 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ा कर 3,000 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन टेक्सटाइल इंडस्ट्री (सीआईटीआई) के अध्यक्ष आर के डालमिया ने कहा, ‘बैठक का मुख्य मुद्दा कपास का है। हम सरकार से अनुरोध करेंगे कि सीसीआई को अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर उद्योग को कपास बेचनी चाहिए (कपास की अंतरराष्ट्रीय कीमतें फिलहाल एमएसपी के साथ-साथ कपास के हाजिर मूल्यों से भी कम चल रहे हैं)।’ कपास उद्योग का अनुमान है कि एमएसपी में बढ़ोतरी के कारण कपास की कीमतों में मजबूती रहेगी।

कपड़ा मंत्रालय के संयुक्त सचिव एन सिंह ने हाल ही में बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया था कि कपास की कीमतें घोषित एमएसपी से अधिक रहेंगी। पिछले कपास वर्ष (अक्टूबर से सितंबर) के दौरान कपास की कीमतें 28,000 रुपये प्रति कैंडी (एक कैंडी=356 किलो) के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई थी और अंतरराष्ट्रीय कीमतें भी 81 सेंट प्रति पाउंड के जितनी अधिक हो गई थी।

हालांकि, वर्तमान में कपास की घरेलू कीमतें (शंकर-6) कम होकर लगभग 22,000 रुपये प्रति कैंडी है और अंतरराष्ट्रीय कपास का कारोबार 55 सेंट प्रति पाउंड (21,000 रुपये प्रति कैंडी) पर किया जा रहा है। कॉटन एडवाइजरी बोर्ड के नवीनतम आकलन के मुताबिक साल 2008-09 में देश में 322 लाख गांठों (एक गांठ= 170 किलो) के उत्पादन की उम्मीद है जबकि पिछले साल 315 लाख गांठों का उत्पादन हुआ था।

डालमिया ने कहा कि देश में उपजाए गए लगभग एक तिहाई कपास की खरीदारी सीसीआई द्वारा की जाती है। उन्होंने कहा, ‘ऐसी परिस्थिति में जब सीसीआई कपास के एक बड़े हिस्से की खरीदारी कर लेती है तो फिर उद्योगों की खपत के लिए कपास कहां से आएगा।’

तिरुपुर स्थित केपीआर मिल के प्रबंध निदेशक पी नटराज ने कहा, ‘एमएसपी बढ़ने के साथ ही किसान सीसीआई को अपना कपास बेचना चाहेंगे और इस कारण मिल वैसे समय में भी प्रभावित होंगे जब देश में कपास का उत्पादन बढ़िया हुआ है।’

डालमिया ने बताया कि कच्चे माल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी और घटते निर्यात ऑर्डर के कारण देश का कपड़ा उद्योग पड़ोसी देशों जैसे पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और वियतनाम से प्रतिस्पर्धा में पिछड़ जाएगा। लेकिन ऊर्जा (बिजली) की कमी और निर्यात बाजार की मंदी के कारण तमिलनाडु के स्पिनिंग मिलों की क्षमता का इस्तेमाल पहले ही घट कर 60 प्रतिशत हो गया है।

अगर कपास की कीमतों में बढ़ोतरी होती है तो क्षमताओं के इस्तेमाल में और कमी आएगी। नटराज ने कहा, ‘देश के लगभग आधे स्पिनिंग मिल तमिलनाडु में हैं और मिल वास्तव में प्रभावित हो रहे हैं।’

दक्षिण भारतीय मिल्स एसोसिएशन, उत्तर भारतीय मिल्स एसोसिएशन, कॉटन टेक्सटाइल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऐसी इकाइयां है जो आज की बैठक में कन्फेडरेशन ऑफ टेक्सटाइल इंडस्ट्री के साथ रहेंगी।

corporation should sell cotton on international prices level : textile industry
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
अर्थव्यवस्था

मध्य प्रदेश में गेहूं की खरीद प्रक्रिया फिर शुरू, बेमौसम बारिश के चलते उठाया गया कदम

March 21, 2023 11:27 PM IST
कमोडिटी

Delhi Gold Rate: सोना 470 रुपये टूटा, चांदी 420 रुपये फिसली

March 21, 2023 5:57 PM IST
आज का अखबार

बढ़ सकते हैं कोयले के दाम, वरना आ सकती है ढेर सारी समस्या: Coal India chief

March 20, 2023 11:30 PM IST
अर्थव्यवस्था

तेल कीमतों में गिरावट कुछ ही समय के लिए, बैंकिंग संकट सुधरते ही बढ़ेंगे दाम

March 20, 2023 10:02 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान में आए भूकंप में 9 लोगों की मौत, कई घायल

March 22, 2023 9:47 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

वैश्विक दूरसंचार निकाय में 6G पर चर्चा के लिए भारत की पहल

March 21, 2023 11:30 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

अप्रैल-जनवरी के दौरान विदेश गया ज्यादा धन, टूटे रिकॉर्ड

March 21, 2023 11:20 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

IPEF के नतीजों से भारत के घरेलू नीति विकल्प प्रभावित नहीं होने चाहिए: व्यापार विशेषज्ञ

March 21, 2023 3:44 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

US: भारतवंशी निशा देसाई बन सकती हैं IDFC की डिप्टी सीईओ

March 21, 2023 10:17 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

चीनी ‘घुसपैठ’ पर भारत को खुफिया जानकारी देने की खबर पर अमेरिका ने कहा, ‘इसकी पुष्टि नहीं कर सकते’

March 21, 2023 9:53 AM IST

Trending Topics


  • Stocks To Watch
  • Share Market Today
  • Tata Motors
  • Iindia-US Strategic Partnership
  • Rupee vs Dollar
  • Covid-19 Updates
  • World Water Day 2023
  • Narendra Modi

सबकी नजर


ब्रिटेन की महंगाई दर ने पार किया अनुमान, विश्लेषक भी हो गए हैरान

March 22, 2023 3:35 PM IST

6G की तरफ भारत ने बढ़ाया कदम, PM मोदी ने लॉन्च किया ITU का एरिया ऑफिस और 6G टेस्टिंग बेड

March 22, 2023 3:33 PM IST

कोविड के बढ़ते मामलों पर सरकार सतर्क, पीएम मोदी ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

March 22, 2023 3:16 PM IST

Excise Policy Case : 5 अप्रैल तक जेल में रहेंगे मनीष सिसोदिया, ED ने नहीं मांगी आगे की रिमांड

March 22, 2023 3:01 PM IST

UAPA के तहत साल 2022, 2023 के दौरान 23 व्यक्तियों को आतंकवादी घोषित किया गया: सरकार

March 22, 2023 2:49 PM IST

Latest News


  • ब्रिटेन की महंगाई दर ने पार किया अनुमान, विश्लेषक भी हो गए हैरान
    by भाषा
    March 22, 2023
  • 6G की तरफ भारत ने बढ़ाया कदम, PM मोदी ने लॉन्च किया ITU का एरिया ऑफिस और 6G टेस्टिंग बेड
    by भाषा
    March 22, 2023
  • कोविड के बढ़ते मामलों पर सरकार सतर्क, पीएम मोदी ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक
    by भाषा
    March 22, 2023
  • Excise Policy Case : 5 अप्रैल तक जेल में रहेंगे मनीष सिसोदिया, ED ने नहीं मांगी आगे की रिमांड
    by भाषा
    March 22, 2023
  • UAPA के तहत साल 2022, 2023 के दौरान 23 व्यक्तियों को आतंकवादी घोषित किया गया: सरकार
    by भाषा
    March 22, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
58214.59 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स58215
1400.24%
निफ्टी58215
1400%
सीएनएक्स 50014462
500.35%
रुपया-डॉलर82.55
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Fine Organic4421.058.64
One 97626.007.12
Brightcom Group20.406.92
Emami366.956.18
Uflex366.555.50
360 ONE423.955.47
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Fine Organic4408.058.30
One 97626.307.26
Brightcom Group20.256.30
Emami366.656.28
Uflex366.655.62
Bharat Rasayan9583.105.42
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks To WatchShare Market TodayTata MotorsIindia-US Strategic PartnershipRupee vs DollarCovid-19 UpdatesWorld Water Day 2023Narendra Modi
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us