बढ़ती लागत से टायर कंपनियां परेशान

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 07, 2022 | 1:45 AM IST

प्राकृतिक रबर की कीमत में हो रही वृद्धि के चलते इस वित्तीय वर्ष में टायर उद्योग को 1,000 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।


19,000 करोड़ रुपये का टर्नओवर वाला यह उद्योग रबर समेत कच्चे तेल और स्टील की कीमतों में होने वाली बढोतरी से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

यही नहीं बढ़ती प्रतिस्पद्र्धा के चलते टायर उद्योग उत्पादों की बढ़ी लागत को उपभोक्ताओं से वसूलने में भी असमर्थ रहे हैं। इस तरह टायर कंपनियों को दोतरफा मार का सामना करना पड़ रहा है।

First Published : May 27, 2008 | 12:00 AM IST