कमोडिटी

US-ईरान टेंशन बढ़ने से सोना ₹480 टूटा, चांदी में ₹1,631 की बड़ी गिरावट

Mcx पर चांदी के भाव लुढकर 2.20 लाख रुपये के कररीब आ गए हैं। सोने में भी आई गिरावट

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- July 09, 2026 | 9:32 AM IST

अमेरिका-ईरान के बीच टेंशन बढ़ने से सोने-चांदी में गिरावट और तेज हो गई है। गुरुवार (9 जुलाई) को ग्लोबल मार्केट Comex पर इनके दाम तेजी के साथ खुले जरूर, लेकिन बाद में लुढ़क गए। वहीं घरेलू बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर इनकी शुरुआत सुस्त रही। बुधवार को इनके दाम में तेज गिरावट दर्ज की गई थी

 Comex पर सोना कॉमेक्स पर सोना 4,075 डॉलर प्रति औंस के करीब फिसल गया है, जबकि चांदी भी 58 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,43,200 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,21,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

सोना और हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 260 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,451 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,43,711 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 480 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,231 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,43,451 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,45,201 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी फिसली

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 1,437 रुपये की गिरावट के साथ 2,22,000 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,23,437 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,631 रुपये की गिरावट के साथ 2,21,806 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,22,000 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,21,505 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,087.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,082.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 15.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,067.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 58.88 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 58.54 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.45 डॉलर की गिरावट साथ 58.08 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,43,451 1,43,711 1,43,231
चांदी 2,22,000 2,23,437 2,21,806
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,087.60 4,082.40 4,067.30
चांदी 58.88 58.54 58.08

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं।कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : July 9, 2026 | 9:32 AM IST