कमोडिटी

Gold, Silver Price Today: चांदी के वायदा भाव में ₹4,772 की गिरावट, सोना भी टूटा

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव ₹1,58,450, जबकि चांदी के भाव ₹2,61,100 के करीब कारोबार कर रहे थे

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- June 05, 2026 | 10:23 AM IST

Gold and Silver Rate Today: सोने-चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखने को मिल रही है। दोनों के भाव शुक्रवार (5 मई) को गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,58,450 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,61,100 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव लुढ़के

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 949 रुपये की गिरावट के साथ 1,58,598 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,59,547 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,106 रुपये की गिरावट के साथ 1,58,441 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,58,598 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,58,213 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी फिसली

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 4,772 रुपये की गिरावट के साथ 2,60,024 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,64,796 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 3,697 रुपये की गिरावट के साथ 2,61,099 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,61,231 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,59,167 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Also Read: RBI MPC Meeting 2026: महंगाई और वैश्विक संकट के बीच संजय मल्होत्रा का बड़ा ऐलान, RBI ने रीपो रेट 5.25% पर रखा स्थिर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,503 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,505 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 36.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,468.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 74.18 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 73.97 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.40 डॉलर की गिरावट के साथ 72.57 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर आज का भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,58,598 1,59,547 1,58,441
चांदी 2,60,024 2,64,796 2,61,099
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,503 4,505 4,468.90
चांदी 74.18 73.97 72.57

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति औंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं।)

First Published : June 5, 2026 | 10:22 AM IST