कच्चा तेल 135 डॉलर पार

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 07, 2022 | 1:04 AM IST

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतें 135 डॉलर प्रति बैरल की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई।


अमेरिका के कच्चे तेल और गेसोलीन भंडार में अप्रत्याशित कमी का बाजार पर काफी असर दिखा। एशियाई शुरुआती कारोबार में न्यू यार्क के मुख्य तेल सौदे, लाईट स्वीट कच्चे तेल की जुलाई में आपूर्ति किए जाने वाले तेल का भाव 135.04 डॉलर प्रति बैरल की ऊंचाई को छू गया।

बाद में यह 134.87 डॉलर प्रति बैरल दर्ज किए गए। लंदन के ब्रेंट सी कच्चे तेल के जुलाई सौदे के भाव 1.75 डॉलर की तेजी के साथ 134.45 डॉलर प्रति बैरल रहे।

सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर

स्टॉकिस्टों और आभूषण निर्माताओं की भारी मांग के चलते सोना गुरुवार को 13,000 रुपये प्रति दस ग्राम की रिकार्ड ऊंचाई को पार कर गया।

सोना सुबह 280 रुपये की तेजी के साथ 13,140 रुपये प्रति दस ग्राम पर खुला। कारोबारियों के अनुसार वैश्विक बाजारों  में तेजी का असर बाजार पर दिखा। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने भी बाजार को प्रभावित किया।

First Published : May 23, 2008 | 12:35 AM IST