Mon, सितंबर 21, 2026 | ई-पेपर

Switch to English Website

Sensex (74,858.99)

+564.03 (+0.76%) ट्रेंड

होम / जिंस / Turmeric price: उत्पादन घटने से चटक हुई हल्दी, भाव 16 फीसदी चढ़े

Turmeric price: उत्पादन घटने से चटक हुई हल्दी, भाव 16 फीसदी चढ़े

Turmeric price: हल्दी का उत्पादन कम होने का असर इसकी कीमतों पर दिख रहा है। बीते कुछ दिनों से इसके भाव चढ़ रहे हैं। जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में हल्दी की कीमतों में और तेजी आ सकती है।…

Turmeric price hike

Last Updated: 29 फरवरी 2024 | 7:05 PM IST

Turmeric price: हल्दी का उत्पादन कम होने का असर इसकी कीमतों पर दिख रहा है। बीते कुछ दिनों से इसके भाव चढ़ रहे हैं। जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में हल्दी की कीमतों में और तेजी आ सकती है। इसके भाव 18,000 रुपये तक जा सकते हैं।

कितने बढ़े हल्दी के दाम?

बीते कुछ दिनों से हल्दी के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 15 दिन में हल्दी के वायदा भाव करीब 2,400 रुपये बढ़ चुके हैं। कमोडिटी एक्सचेंज नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) पर 14 फरवरी को हल्दी का अप्रैल अनुबंध 14,970 रुपये के भाव पर बंद हुआ था, जिसने आज खबर लिखे जाने के समय 17,334 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर दिन का उच्च स्तर छू लिया। इस तरह बीते 15 दिन में हल्दी करीब 16 फीसदी महंगी हुई है। आगे इसके भाव 18,000 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर को छू सकते हैं।

हल्दी की कीमतों में क्यों आ रही है तेजी?

हल्दी के भाव बढ़ने की वजह इसका उत्पादन घटने का अनुमान है। आईग्रेन इंडिया में कमोडिटी विश्लेषक राहुल चौहान ने बताया कि इस साल हल्दी के उत्पादन में बड़ी गिरावट आने की संभावना है। साथ ही पुराना स्टॉक भी कमजोर है। मौसम प्रतिकूल रहने से अच्छी गुणवत्ता वाली हल्दी की इस साल कमी रह सकती है। इस साल हल्दी का उत्पादन 50 से 55 लाख बोरी होने का अनुमान है। जो पिछले साल के उत्पादन 80 से 85 लाख बोरी (60 किलो) से काफी कम है।

Also read: Wheat Procurement: सरकार ने 2024-25 के सत्र के लिए गेहूं खरीद का लक्ष्य 3-3.2 करोड़ टन तय किया

मंडियों में कितनी हो रही है हल्दी की आवक?

इन दिनों मंडियों में हल्दी की आवक कम हो रही है। कमोडिटी विशेषज्ञ इंद्रजीत पॉल कहते हैं कि मंडियों में नई हल्दी की छिटपुट आवक शुरू हो गई है। इस महीने हल्दी की आवक में कमी देखी जा रही है। फरवरी में अब तक मंडियों में करीब 12,270 टन हल्दी की आवक हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि में हुई 35,150 टन आवक की तुलना में ढाई गुना से भी कम है।

First Published - फरवरी 29, 2024 | 7:05 PM IST

Advertisement

Advertisement