Mon, सितंबर 21, 2026 | ई-पेपर

Switch to English Website

Sensex (74,895.58)

+600.62 (+0.81%) ट्रेंड

होम / जिंस / सोना-चांदी में भारी उतार-चढ़ाव: चांदी 4 दिन में ऑल-टाइम हाई से 41% फिसली, सोना भी दबाव में

सोना-चांदी में भारी उतार-चढ़ाव: चांदी 4 दिन में ऑल-टाइम हाई से 41% फिसली, सोना भी दबाव में

सोने-चांदी के भाव की शुरुआत आज तेज गिरावट के साथ हुई। लेकिन बाद में कारोबार के दौरान दोनों धातुओं की कीमतों में सुधार देखने को मिला। चांदी का वायदा भाव महज 4 दिन में अपने सर्वोच्च स्तर से एक बार…

Gold Silver

Last Updated: 2 फरवरी 2026 | 9:58 PM IST

सोने-चांदी के भाव की शुरुआत आज तेज गिरावट के साथ हुई। लेकिन बाद में कारोबार के दौरान दोनों धातुओं की कीमतों में सुधार देखने को मिला। चांदी का वायदा भाव महज 4 दिन में अपने सर्वोच्च स्तर से एक बार 1.94 लाख रुपये लुढ़ककर 2.25 लाख रुपये तक गिर गसर। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह धातु 16,087 रुपये की गिरावट के साथ 2,49,565 रुपये किलो के भाव पर कारोबार कर रही थी।

इसी तरह सोने के वायदा भाव दिन के निचले स्तर 1,37,065 रुपये तक चले गए हालांकि बाद में भाव सुधरकर 353 रुपये की गिरावट के साथ 1,47,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे थे। सोने के भाव अपने सर्वोच्च स्तर 1,80,779 रुपये से अभी करीब 33 हजार रुपये नीचे कारोबार कर रहे हैं। हाजिर बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में भी सुस्ती देखने को मिल रही है।

इंडिया बुलियन ऐंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक बिना जीएसटी आज चांदी के हाजिर भाव 2,59,500 रुपये किलो और सोने के 1,48,746 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। पिछले कारोबारी दिन ये भाव क्रमश: 2,65,751 और 1,48,697 रुपये पर बंद हुए थे। लेकिन आज इनकी शुरुआत क्रमश: 2,36,496 और 1,42,270 रुपये पर हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में 29 जनवरी को कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव ने 121.79 डॉलर का ऑल टाइम हाई बनाया था। आज इसके भाव 71.20 डॉलर प्रति औंस के दिन के निचले स्तर तक चले गए। हालांकि बाद में ये सुधरकर 80 डॉलर के करीब पहुंच गई। महज 4 दिन में चांदी के भाव ऑल टाइम हाई से 50.59 डॉलर यानी 41.53 फीसदी तक गिर चुके हैं। कॉमेक्स पर सोना 4,400 डॉलर तक जाने के बाद खबर लिखे जाने के समय यह सुधरकर 4,755 डॉलर तक पहुंच गया।

केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया ने बताया कि फिलहाल भले चांदी की कीमतों में गिरावट आ रही हो लेकिन दीर्घकालिक दृष्टिकोण अब भी मजबूत है।

First Published - फरवरी 2, 2026 | 9:52 PM IST

Advertisement

Advertisement