Thu, सितंबर 24, 2026 | ई-पेपर

Switch to English Website

Sensex (73,580.54)

-1,247.71 (-1.67%) ट्रेंड

होम / जिंस / Gold Silver Price Today: तेज शुरुआत के बाद फिसला सोना, चांदी में दिखी मजबूती; चेक करें ताजा भाव

Gold Silver Price Today: तेज शुरुआत के बाद फिसला सोना, चांदी में दिखी मजबूती; चेक करें ताजा भाव

Gold Silver Price Today: घरेलू बाजार में आज सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन सोने के भाव बाद में नरम पड़ गए। सोने के वायदा भाव पिछले सप्ताह ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए…

Gold silver price

Gold Silver Price Today: घरेलू बाजार में आज सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन सोने के भाव बाद में नरम पड़ गए। सोने के वायदा भाव पिछले सप्ताह ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 1,00,150 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,15,200 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव नरमी और चांदी के तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना तेजी के साथ खुलने के बाद नरम

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 112 रुपये की तेजी के साथ 1,00,297 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,00,185 रुपये था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 40 रुपये की गिरावट के साथ 1,00,145 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,00,297 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,00,186 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,02,250 के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की कीमतों में तेजी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 210 रुपये की तेजी के साथ 1,15,239 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव भी 1,15,029 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 296 रुपये की तेजी के साथ 1,15,225 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,15,303 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,15,225 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,16,641 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुस्त शुरुआत के बाद चढ़े सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। लेकिन बाद में चांदी के भाव चढ़ गए। Comex पर सोना 3,407.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,408.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.70 डॉलर की गिरावट के साथ 3,405.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 38.58 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 38.60 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.15 डॉलर की तेजी के साथ 38.75 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

First Published - अगस्त 14, 2025 | 10:59 AM IST

Advertisement

Advertisement