| दुनियाभर के मीडिया ने ओलंपिक उदघाटन समारोह की सराहना की | | PTI / लंदन July 30, 2012 | | | | |
विश्वभर के मीडिया ने लंदन ओलंपिक खेलों के उदघाटन समारोह को शानदार और संपूर्ण ब्रिटिश की झलक करार दिया। इन खेलों की योजना सात साल पहले शुरू हुई थी और कल इसकी रंगारंग शुरूआत हुई। आस्ट्रेलियन ब्राडकास्टिंग कारपोरशेन ने इस समारोह को शानदार और चमकदार करार दिया। इस समारेाह को अनुमानित रूप से दुनियाभर में करीब एक अरब टीवी दर्शकों ने देखा। ब्रिटेन के डेली टेलीग्राफ अखबार ने कहा कि इस समारोह में संपूर्ण ब्रिटिश की झलक दिखती है जबकि डेली मेल ने इसका शीर्षक दिया धमाकेदार:ब्लास्ट आफ:। फ्रंास के अखबार ली पैरिसन ने शीर्षक दिया, हिस्ट्री, मैजिक एंड इमोशन। न्यूयार्क टाइम्स सहित अमेरिकी अखबारों ने भी ओलंपिक की शानदार शुरूआत की बात कही। |