| महिला टेनिस में दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी हारी | | PTI / लंदन July 30, 2012 | | | | |
दुनिया की नंबर दो टेनिस खिलाड़ी पोलैंड की एग्निएस्का रेडवांस्का ओलंपिक महिला एकल वर्ग के पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गई । दूसरी वरीयता प्राप्त रेडवांस्का को तीन सप्ताह पहले इसी कोर्ट पर सेरेना विलियम्स ने विम्बलडन फाइनल में हराया था । उसे आज ओलंपिक के पहले दौर में जर्मनी की जूलिया जोर्जेस ने 7 . 5, 6 . 7, 6 . 4 से शिकस्त दी । भारी बारिश के कारण आयोजकों को सेंटर कोर्ट पर छत बंद करके इनडोर मैच कराना पड़ा । ऐसा सौ साल में पहली बार हुआ है । इससे पहले 1912 के स्टाकहोम ओलंपिक में पहली बार टेनिस इनडोर खेला गया था । एएफपी |