Advertisement
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिजMulti-Factor Funds: कम जोखिम में बेहतर रिटर्न का मौका या सिर्फ नया ट्रेंड? निवेश से पहले जानें फायदे-नुकसानICICI Pru MF ने लॉन्च किया नया फंड, ₹1,000 से स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश का मौका‘सेबी ने खातों को गलत समझा’, राजेश एक्सपोर्ट्स के फाउंडर ने फंड की हेराफेरी के आरोपों को खारिज कियाक्रिकेट से रियल एस्टेट तक: पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर ने मुंबई में बेचा फ्लैट, जाने कितनी मिली कीमत!Gold ETF से एक साल में पहली बार निकासी, बढ़ी निवेशकों की चिंता; अब आगे क्या करना चाहिए?टेक्निकल एक्सपर्ट की पसंद बने Polycab और Coal India, निवेशक क्यों रखें नजर?बजाज फिनसर्व के बोर्ड से हटेंगे राजीव बजाज, ऑटो कारोबार पर बढ़ाएंगे फोकसचांदी में अभी और गिरावट का खतरा, लेकिन लंबी अवधि में मिल सकता है 150% तक रिटर्नSpaceX ला रही है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, भारतीय निवेशक कैसे कर पाएंगे निवेश?
अन्य समाचार तालिबान के शांति वार्ता प्रस्ताव पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी: अमेरिका
'

तालिबान के शांति वार्ता प्रस्ताव पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी: अमेरिका

PTI

- May,23 2013 10:23 AM IST

वाशिंगटन, 23 मई :भाषा: अमेरिका ने कहा है कि पाकिस्तान में तालिबान के देश के भावी प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ को दिए शांति वार्ता के प्रस्ताव पर कोई भी टिप्पणी करना जल्दबाज़ी होगी।

तहरीक-ए- तालिबान पाकिस्तान के शांति वार्ता के प्रस्ताव के बारे में पूछे जाने पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पीटीआई से कहा, किसी भी संभावित बातचीत पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी।

प्रवक्ता ने कहा, अमेरिका और पाकिस्तान के आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण और साझे सामरिक हित हैं। हम हिंसक कट्टपंथी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

पाकिस्तान में हाल में हुए आम चुनावों में पाकिस्तान मुस्लिम लीग :पीएमएल-एन: के नेता शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने वाले हैं।

स्थानीय मीडिया ने शरीफ के हवाले से कहा था, सभी विकल्पों पर विचार किया जाएगा और बंदूकें सभी समस्याओं का हल नहीं है। हम बैठकर बात क्यों नही कर सकते?

प्रतिबंधित तालिबान ने पूर्ववर्ती पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार को शांति वार्ता का प्रस्ताव दिया था और प्रक्रिया के लिए गारंटी दे सकने वाले तीन राजनेताओं में शरीफ का नाम भी लिया था।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement