प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज संप्रग-दो की चौथी वर्षगांठ के मौके पर लोगांे के लिए रिपोर्ट जारी की। इसमंे कहा गया है कि संप्रग के 9 साल के कार्यकाल मंे ग्रामीण क्षेत्रांे मंे फोन घनत्व 25 गुना बढ़ा है। वहीं भारत मंे दूरसंचार दरंे दुनिया मंे सबसे कम हैं। इस वजह से आज गरीबांे तक फोन की पहुंच हो गई है।
देश के सुदूर क्षेत्रांे को भी कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए सरकार 2014 तक ढाई लाख ग्राम पंचायतांे को आप्टिकल फाइबर से जोड़ रही हैै। पिछले कुछ साल के दौरान विवादांे और अदालती फैसलांे से प्रभावित दूरसंचार क्षेत्र मंे नियामकीय मोर्चे पर भी अनिश्चितता देखने को मिली है और इससे निवेशकांे की धारणा प्रभावित हुई है।
इसका अनुमान दूरसंचार क्षेत्र मंे प्रत्यक्ष विदेशी निवेश :एफडीआई: मंे आई गिरावट से भी लगाया जा सकता है। अप्रैल-नवंबर, 2012 के दौरान इस क्षेत्र मंे एफडीआई 96 फीसद घटकर 7.04 करोड़ डालर पर आ गया, जो इससे पिछले साल की इसी अवधि मंे 198.72 करोड़ डालर पर था।